एक्सप्लोरर

BJP Reaction: लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की यूपी राह पर BJP का खुलासा, बताया विपक्षी गठबंधन को लेकर CM का प्लान

Lok Sabha Elections 2024: यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. वहीं, इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बयान दिया.

पटना: नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के फूलपुर से चुनाव (Phulpur Lok Sabha Seat) लड़ने की अटकलों पर गुरुवार को प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि 26 दलों के विपक्षी गठबंधन को भ्रमित करने की योजना का यह हिस्सा है. देश के लोगों ने देखा है कि किस प्रकार विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार बने नीतीश कुमार को बेंगलुरु की दूसरी बैठक में ही कांग्रेस पार्टी ने किनारा कर दिया और उन्हें कोई महत्व नहीं दिया. पटना से बेंगलुरु तक की दूसरी बैठक तक नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा हो रही थी, लेकिन वह नहीं हुआ. अब जेडीयू द्वारा इनकी हैसियत और महत्व बढ़ाने के लिए यह प्रचार किया जा रहा है.

जेडीयू पर बोला हमला

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि साल 2022 के यूपी चुनाव में एक-आध जगह को छोडकर बाकी जगह जेडीयू की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई थी. यूपी की जनता यदि इनको इतना चाहती थी तो धनंजय सिंह के जैसे बाहुबली नेता क्यों चुनाव हार गए. जाति के आधार पर जेडीयू यूपी में प्रवेश करना चाहती है, लेकिन इन्हें पता होना चाहिए कि इनकी जाति भी बढ़चढ़ कर यूपी में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे बीजेपी को ही वोट देती है. बिहार में अकेले दम पर चुनाव नहीं जीतने वाली पार्टी जेडीयू ख्याली पुलाव पका रही है. चुनाव जीतने के लिए इनको कभी बीजेपी तो कभी आरजेडी का ही सहारा चाहिए. सिद्धांत की तिलांजलि देकर जेडीयू और इनके नेता आज अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के संकट में हैं.

नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं- बीजेपी

बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री पद प्राप्त करने के लिए बेचैन आरजेडी के लिए यह झूठा प्रचार, मरहम और आशा के रूप में प्राप्त किया जा रहा है. अंदर से परेशान जेडीयू इसी प्रचार में लग गई है कि लोक सभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप देंगे, लेकिन बीजेपी के सभी कार्यकर्त्ता जानते है कि ये बिहार से भी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं. 18 वर्षो से विधान परिषद का सदस्य रहकर पिछले दरवाजे से शासन करना इनकी आदत हो गई है. लोकसभा चुनाव में जेडीयू की भारी हार होगी. इसके बाद महागठबंधन के नाम पर महागठबंधन की सरकार को भी गद्दी छोड़ना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: नालंदा छोड़कर फूलपुर... UP आए CM नीतीश तो बिहार में खराब न हो जाए JDU का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget