एक्सप्लोरर

रूपेश सिंह की बेटी से मिलकर भावुक हुए बीजेपी नेता सुशील मोदी, नम आंखों के साथ लगाया गले

रूपेश सिंह की आठ साल की बेटी से जब सुशील मोदी ने बातचीत की तो उसने कहा कि अंकल जब अपराधियों को पकड़ा जाए तब सबसे पहले उन्हें मेरी मां के सामने लाइएगा. मेरी मां उन्हें सबसे पहले सजा देंगी.

छपरा: इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या को 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है. घर वाले ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिरकार हत्या क्यों की गई है. इधर, हत्या मामले में बयानबाजी जारी है. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेर रही है.

रूपेश के परिजनों से की मुलाकात

इसी वार-पलटवार के बीच गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी रूपेश सिंह के परिवार से मिलने छपरा के जलालपुर पहुंचे. यहां उन्होंने रूपेश सिंह के बच्चों और परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

रूपेश के बेटी बातें सुनकर नम हुई आंखें

इसी दौरान सुशील मोदी रूपेश सिंह की बेटी की बात सुन कर भावुक हो गए. कुछ देर के लिए सुशील मोदी की आंखें नम हो गईं. दरअसल, रूपेश सिंह की आठ साल की बेटी से जब सुशील मोदी ने बातचीत की तो उसने कहा कि अंकल जब अपराधियों को पकड़ा जाए तब सबसे पहले उन्हें मेरी मां के सामने लाइएगा. मेरी मां उन्हें सबसे पहले सजा देंगी. बच्ची की ये बात सुनते ही सुशील मोदी भावुक हो गए और उन्होंने ने नम आंखों से बच्ची को गले लगा लिया.

सुशील मोदी ने कही ये बात

परिजनों से मुलाकात के बाद सुशील मोदी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि घटना से हम सभी मर्माहत हैं. हरदिल अजीज आदमी का के साथ ऐसा होगा इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था. कोरोना काल में उसने लोगों की सेवा की है. यह घटना काफी दुखद है. सरकार और पूरा प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए काम कर रहा है.

उन्होंने कहा कि उनकी डीजीपी से बात हुई है. वे पूरी ताकत से मामले का उद्भेदन करने में लगे हैं और बहुत जल्द अपराधी पकड़े जायेंगे. कोई बचेगा नहीं. बिहार में एक ऐसी सरकार हैं जो अपराधियों को संरक्षण नहीं देती. अपराधी कितना भी बड़ा क्यों ना हो पकड़ा जायेगा.

ये भी पढ़ें -

बिहार: मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी, बाप-बेटा समेत तीन जख्मी थाने में रिश्वत लेने के आरोप में तीसरी बार सस्पेंड हुआ बिहार पुलिस का मुंशी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget