एक्सप्लोरर

ED Raid: 'लालू परिवार पर ईडी की रेड से नीतीश सबसे ज्यादा खुश', BJP ने बताई 'सीएम की कुर्सी' वाली पूरी कहानी

Bihar News: पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी इन दिनों लालू परिवार पर ईडी की कार्रवाई को लेकर महागठबंधन पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं. रविवार को उन्होंने इस मामले को लेकर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया.

पटना: बिहार की राजनीति इन दिनों आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के करीबियों के यहां ईडी की छापेमारी पर केंद्रीत हो गई है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) महागठबंधन पर जमकर हमला बोल रही है. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर भी निशाना साध रही है. वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी (Sushil Modi) ने रविवार को कहा कि 'नौकरी के बदले जमीन' घोटाले में लालू परिवार पर जांच एजेंसियों के छापे पर नीतीश कुमार चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश भी वही हैं. जांच-पूछताछ की कार्रवाई के कारण तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav)  को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का आरजेडी (RJD) का दबाव टल गया है. यह जेडीयू (JDU) के लिए राहत की बात है.

'2025 तक निष्कंटक मुख्यमंत्री बने रहें'

सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ललन सिंह ने सीबीआई को सबूत के कागजात उपलब्ध कराए. उन्हें पता है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित सभी 16 अभियुक्तों का जेल जाना तय है. नीतीश कुमार जांच की धीमी गति पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, वे चाहते हैं कि जांच तेज हो, अभियुक्तों को सजा जल्द हो और वे 2025 तक निष्कंटक मुख्यमंत्री बने रहें.

लालू परिवार के 24 ठिकानों पर हुई थी ईडी की छापेमारी

बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों पर पटना समेत दिल्ली के कई ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की. वहीं, राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना के आवास पर भी शुक्रवार को ईडी ने छापेमारी की थी. लालू परिवार के 24 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 600 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ है. छापेमारी में लगभग 600 करोड़ रुपये की आपराधिक आय का पता चला है. पटना, मुंबई और रांची सहित 24 जगहों पर छापा मारा गया था. 

ये भी पढ़ें: Rohini Acharya सिंगापुर से वीडियो कॉलिंग के जरिए लालू का ले रहीं हालचाल, कहा- 'इस उम्र में भी पिता BJP को दिखा रहे तारे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget