एक्सप्लोरर

BJP नेता संजय जायसवाल ने पूछा- क्यों कांग्रेस ने 60 सालों में किसानों को नहीं दिया एक भी रुपया?

संजय जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जिस स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट उनके समय में आई थी 6 साल उसे क्यों दबाकर रखा गया? क्यों कांग्रेस ने 60 सालों में एक रुपया भी किसानों को नहीं दिया?

पटना: देशभर में कृषि कानून के विरोध हो किसान आंदोलन कर रहे हैं. किसान कृषि कानून वापस लेने के साथ-साथ स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच रविवार को बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है.

संजय जायसवाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जिस स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट उनके समय में आई थी 6 साल उसे क्यों दबाकर रखा गया? क्यों कांग्रेस ने 60 सालों में एक रुपया भी किसानों को नहीं दिया?

मालूम हो कि देश में हरित क्रांति का जनक कहे जाने वाले प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन से साल 2004 के दौरान किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्र ने संपर्क किया. इसके बाद स्वामीनाथन की अध्यक्षता में नेशनल कमीशन ऑन फार्मर्स समिति का गठन हुआ. इसी कमेटी को स्वामीनाथन आयोग के नाम से जाना जाता है.

कमेटी ने साल 2006 में अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंपी जिसमें कई सिफारिशें की थीं. तब से लेकर अब तक इन्हें लागू करने की बात होती रही है. लेकिन अब तक कोई भी सरकार इसे पूरे तरीके से लागू नहीं कर सकी है. आयोग की सिफारिशों में जमीन का सही बंटवारा, सरप्लस जमीन को भूमिहीन किसान परिवारों को बांटना, राज्य स्तरीय किसान कमीशन बनाना, किसानों की सेहत सुविधाएं बढ़ाने और वित्त-बीमा की स्थिति मजबूत करने की भी बात मुख्य रूप से की गई है. ऐसे में किसान अब इस रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं.

इधर, किसान आंदोलन के जवाब में बीजेपी ने रविवार से किसान चौपाल का आगाज़ किया है. बिहार के भी सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी ने किसान चौपाल की शुरुआत की है. इसके तहत किसानों और आम लोगों को नए कानून से होने वाले फायदों के बारे में बताया जा रहा है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को बख्तियारपुर के टेकाबिगहा में किसानों को कानून संबंधी जानकारी दी.

यह भी पढ़ें - 

बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, सुबह मिली खून से सनी लाश बिहार: भोजपुर का लाल जिसने मजदूरी कर आर्मी लेफ्टिनेंट बनने तक का तय किया सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget