एक्सप्लोरर

बिहार: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने गए युवक की हत्या, सुबह मिली खून से सनी लाश

जानकारी के अनुसार किसी लड़की ने फोन करके उसे बुलाया था. अंशु अपने घर से तुरंत निकल गया. उस वक्त रात के करीब एक बजे रहे थे. अंशु वापस अपने घर नहीं लौटा.सुबह होने पर उसकी लाश मिली.

पटना: शहर के संदलपुर में 17 साल के अंशु उर्फ लक्की नामक युवक की हत्या कर दी गई. उसके गले में चाकू गोदा गया है. जानकारी के अनुसार मृतक के घर के कुछ दूरी पर ही उसकी हत्या की गई है.खून से सनी हुई उसकी लाश आज (रविवार) मिली है. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है, यह हत्या तब हुई जब युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है स्थानीय लोगों ने रोड को जाम कर दिया और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है .फिलहाल घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के मुताबिक मृतक अंशु होम डिलीवरी का काम करता था. इसके परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किसी लड़की ने फोन करके उसे बुलाया था. अंशु अपने घर से तुरंत निकल गया. उस वक्त रात के करीब एक बजे रहे थे. अंशु वापस अपने घर नहीं लौटा.सुबह होने पर उसकी लाश मिली. अंशु के परिजनों का कहना है कि लड़की के भाई अमन ने पहले भी उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी.

वारदात के संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा, इधर, अंशु की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौत के घाट उतारा गया युवक अपने परिवार के साथ संदलपुर इलाके में रहता था, कुछ दूर पर ही न्यू अजीमाबाद कॉलोनी में इसकी प्रेमिका का घर है. अब तक जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक शनिवार की देर रात प्रेमिका ने अंशु को कॉल कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया था.

घटना के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी कर दी है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की बात सामने आई है जिसमे कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. आक्रोशित लोग हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुलिस के अनुसार युवक की हत्या मामले में पुलिस सभी ऐंगल से जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget