एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नवरात्रि में शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर बिहार में मचा घमासान, सम्राट चौधरी बोले- 'सरकार हिंदुओं को...'

Samrat Chaudhary Statement: बिहार में नवरात्रि के मौके पर शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर विरोध शुरू हो गया है. वहीं, इस मुद्दे को लेकर सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

पटना: बिहार में कुछ ही दिन पूर्व पर्व त्योहारों पर शिक्षकों की छुट्टी कटौती के बाद हुए विरोध के बाद शिक्षा विभाग (Bihar Education Department) को आदेश वापस लेना पड़ा था. इस बीच, एक बार फिर नवरात्रि के मौके पर शिक्षकों के आवासीय प्रशिक्षण को लेकर विरोध शुरू हो गया. विपक्षी दल बीजेपी (BJP) जहां इस आदेश को भुनाने की कोशिश में जुट गई है. वहीं, सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने भी इस आदेश को वापस लेने की मांग की है. इधर, शिक्षक संघ ने भी इसे लेकर आंदोलन की धमकी दी है.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार इस बहाने हिंदुओं को प्रताड़ित कर रही है. नवरात्र में अधिसंख्य हिंदू उपवास या फलाहार करते हैं, ऐसे में प्रशिक्षण का कार्यक्रम बनाना समझ से परे है.

यह सरकार की तुगलकी नीति है- शत्रुघ्न प्रसाद सिंह  

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी इस आदेश को लेकर जनता के बीच जाएगी. इस बीच, कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी इस आदेश को वापस लेने की बात कही है. वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि यह सरकार की तुगलकी नीति है. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि इस आदेश के दूरगामी प्रभाव दिखेंगे. इधर, बीजेपी का कहना है कि यह तुष्टिकरण है. बीजेपी का कहना है कि मुस्लिम के पर्व में कर्मचारियों के लिए टाइम टेबल बदला जाता है. 

शिक्षकों को 16 से 21 अक्टूबर तक आवासीय प्रशिक्षण 

बता दें कि नवरात्र के अवकाश के दौरान शिक्षकों को 16 से 21 अक्टूबर तक आवासीय प्रशिक्षण का आदेश दिया गया है. इसमें कई महिला शिक्षकों को बुलाया गया है. इस स्थिति में कई स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए शिक्षक तो जुटे हैं लेकिन कई शिक्षक उपवास में हैं. शिक्षक संगठनों ने कहा कि इस प्रशिक्षण को रद्द कर आगे के लिए प्रस्तावित करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को किया चैलेंज, बोले- क्या मुस्लिम पर्व की छुट्टियों को रद्द करने की है हिम्मत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget