एक्सप्लोरर

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को किया चैलेंज, बोले- क्या मुस्लिम पर्व की छुट्टियों को रद्द करने की है हिम्मत?

Giriraj Singh: पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव कर रहे हैं. इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार (16 अक्टूबर) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि वोट के लिए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार में तुष्टिकरण की सियासत कर रहे हैं. पहले हिंदू पर्व की छुट्टियों में कटौती की गई थी. अब दुर्गा पूजा की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आवासीय ट्रेनिंग दी जा रही है. यह हिंदुओं पर प्रहार है. इसका खामियाजा नीतीश को भुगतना पड़ेगा. हिंदू धर्म के शिक्षक तो उपवास पर रहकर नवरात्रि में पूजा पाठ करते हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा, "नीतीश को चुनौती देता हूं कि क्या उनमें मुस्लिम पर्व की छुट्टियों को रद्द करने की हिम्मत है? क्या मुसलमान शिक्षकों को फरमान जारी कर सकते हैं कि अपने पर्व के दौरान आवासीय ट्रेनिंग करें? सीएम नीतीश कुमार में इसकी हिम्मत नहीं हैं."

'जातीय गणना के जरिए हिंदुओं को बांटने की कोशिश'

बेगूसराय के सांसद ने कहा कि जातीय गणना के जरिए भी नीतीश ने हिंदुओं को बांटने की कोशिश की. दूसरी तरफ जातीय गणना के आंकड़ों में मुसलमानों को इकट्ठे 18 फीसद दिखाया गया. हिंदू एकता को खंडित करने की कोशिश हो रही है.

नीतीश कुमार की विश्वसनीयता नहीं बची: गिरिराज सिंह

आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की आवासीय ट्रेनिंग के फैसले को बिहार सरकार तुरंत वापस ले. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जिनकी कोई विश्वसनीयता नहीं बची उनकी पार्टी पीएम मोदी को जाति का सर्टिफिकेट देने वाले कौन होती है? पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाकर नीतीश की पार्टी ने तेली समाज का अपमान किया है. तेली समाज माफ नहीं करेगा. पीएम मोदी तो कभी जाति देखकर काम ही नहीं करते हैं. घर-घर शौचालय, घर-घर बिजली, घर-घर सिलेंडर, मुफ्त अनाज सभी धर्मों के लोगों को दिया. पीएम मोदी तो गरीबों के मसीहा हैं.

बता दें कि पिछले दिनों जेडीयू ने पीएम मोदी की जाति पर सवाल उठाया था. जेडीयू का कहना है कि प्रधानमंत्री जिस जाति में पैदा हुए हैं उस जाति का नाम मोध घांची है जो सवर्ण जाति है. यह लोग आर्थिक और शैक्षणिक रूप से बहुत मजबूत हैं फिर वर्ष 2002 में नरेंद्र मोदी ने मोध घांची समुदाय को किस आधार पर ओबीसी में शामिल किया था? केंद्र सरकार इसी डर से जातीय आधारित गणना कराने में अनिच्छुक है कि पीएम मोदी की ओबीसी स्थिति के बारे में झूठ उजागर हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Mahua Moitra: निशिकांत दुबे के पत्र पर महुआ मोइत्रा के समर्थन में JDU, नीरज कुमार ने PM मोदी का नाम लेते हुए पूछ दिए ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget