एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार चले गए', I.N.D.I.A में टूट पर रविशंकर का राहुल गांधी पर तंज, कहा- वह देश जोड़ने चले हैं

BJP Statement: बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को राहुल गांधी और 'इंडिया' गठबंधन पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे हैं वहां वहां गठबंधन टूट रहा है.

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) आज (3 फरवरी) दिल्ली से पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन के लोग प्रवासी पक्षी की तरह हमारे राज्य में आते हैं और फोटो खींच कर चले जाते हैं. हमने तो शुरू से कहा था कि यह गठबंधन बालू पर खड़ा है गिर जाएगा इतनी जल्दी गिरेगा हमें नहीं मालूम था. उनका गठबंधन टूट रहा है और वह देश जोड़ने चले हैं. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) चले गए, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) छोड़ रही हैं बाकी लोग कह रहे हैं नमस्ते करना है.

'हमने बार-बार कहा था कि देश बदल गया है'

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हमने बार-बार कहा था कि देश बदल गया है यह देश स्थाई सरकार चाहता है, एक प्रामाणिक लीडर चाहता है जिसकी नीयत ठीक हो, जिसका नेता ठीक हो, जिसकी नीति ठीक हो. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा कहा गया कि बीजेपी 400 सीटों पर जीतेगी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि उनके मुंह से सच्चाई निकल गई. राहुल गांधी पूरे देश घूम रहे हैं लौट करके आएंगे तो उन्हें पता चल जाएगा सिर्फ उनकी ही पार्टी रह गई है.

 राहुल गांधी पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जहां-जहां घूम रहे हैं वहां वहां गठबंधन टूट रहा है. राहुल गांधी झारखंड गए और विधायक सब हैदराबाद में हैं यह बड़ी रोचक बात है वहां उनकी पार्टी के विधायक को रहना चाहिए था. सरकार बनी अच्छी बात है. सरकार का स्थायित्व कैसा है? इसी से दिखाई पड़ता है कि हैदराबाद जाकर संभालना पड़ रहा है.

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर बोले

वहीं, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर बीजेपी नेता ने कहा कि 'जनसंघ के समय से पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए लालकृष्ण आडवाणी ने क्या नहीं किया. लालकृष्ण आडवाणी का योगदान देश की राजनीति, राष्ट्रनीति और पार्टी की विचारधारा को गांव तक पहुंचाने में था. मैं एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देकर पूरे देश को उपहार दिया.'

ये भी पढ़ें: Lal Krishna Advani: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बिहार बीजेपी ने जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget