एक्सप्लोरर

Lal Krishna Advani: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर सम्राट चौधरी ने दी बधाई, बिहार बीजेपी ने जताई खुशी

Bharat Ratna Lal Krishna Advani: पीएम मोदी ने एक्स पर पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी भारत रत्न दिए जाने की जानकारी दी है. वहीं, इस सूचना पर बिहार बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ गई है.

पटना: पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को भारत रत्न (Bharat Ratna) देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की है. इसको लेकर बिहार बीजेपी के कई नेता बधाई दे रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने एक्स पर लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा कि 'भाजपा के शिखर-पुरुष, शालीनता एवं सभ्यता के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उन्हें ढ़ेरों बधाई एवं शुभकामनाएं. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद.'

गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर दी बधाई

वहीं, इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी एक्स पर बधाई दी है. उन्होंने लिखा कि 'भारत रत्न से सम्मानित होने पर श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को हार्दिक बधाई. भारत के विकास और अनुकरणीय संसदीय सेवा में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है. जमीनी स्तर से लेकर उपप्रधानमंत्री से लेकर राम मंदिर आंदोलन तक, राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पित सेवा वास्तव में सराहनीय है. विशाल कद वाले नेता के लिए यह एक उचित सम्मान है'

पीएम मोदी ने दी जानकारी

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर दी. उन्होंने लिखा कि 'लाल कृष्ण आडवाणी भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा'. इस सूचना के बाद बीजेपी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई. बीजेपी के कई दिग्गज धड़ाधड़ एक्स पर बधाई देना शुरू कर दिए. वहीं, इसको लेकर बिहार बीजेपी के भी कई दिग्गजों ने खुशी जताई और लाल कृष्ण आडवाणी को बधाई दी. बता दें कि राम मंदिर आंदोलन में लाल कृष्ण आडवाणी की काफी मुख्य भूमिका रही थी. इसके साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उप प्रधानमंत्री के पद पर थे. इस साल राम मंदिर का उद्घाटन भी किया गया. लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सम्राट चौधरी दिल्ली में आलाकमान से करेंगे मुलाकात! मंत्रिमंडल पर होगी चर्चा, विजय सिन्हा भी रहेंगे साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget