एक्सप्लोरर

BJP Reaction: कांग्रेस को लेकर CM के बयान पर नित्यानंद राय की दो टूक, कहा- नीतीश कुमार को देर से ही सही, समझ में तो आया

Nityanand Rai Statement: कांग्रेस को लेकर सीएम नीतीश के दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है. वहीं, इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को सीधे तौर पर कांग्रेस (Congress) पार्टी के खिलाफ बयान दिया. इस पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देर से ही सही लेकिन धीरे-धीरे समझ में आ गया है कि जो विपक्षी एकता मुहिम का आगाज उन्होंने किया था वह ध्वस्त हो चुका है. इतना ही नहीं नीतीश कुमार भी इस पूरे मुहिम में हासिए पर खड़े हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह भरोसा नहीं हो रहा कि जिस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए खुद आगे आए थे उस मुहिम की हवा कांग्रेस पार्टी ने ही निकाल दी है तभी तो बिहार में 'महागठबंधन' और राष्ट्रीय स्तर पर 'इंडिया' एलायंस से नीतीश कुमार पब्लिक प्लेटफॉर्म से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

आरजेडी के साथ गठबंधन का मतलब गुंडाराज- नित्यानंद राय 

नित्यानंद राय ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को इतना तो समझ में आ ही गया है कि आरजेडी के साथ गठबंधन का मतलब गुंडाराज और जंगलराज को बढ़ावा देना है और यही आपने पिछले 1 साल में किया है. अब आरजेडी को खुलेआम कोसने से काम नहीं चलेगा. बिहार की बर्बादी के लिए आप सामूहिक रूप से आरजेडी के साथ जिम्मेदार है और इसकी सजा बिहार की जनता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से देगी.

कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने नीतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि नीतीश कुमार मैं आपको फिर से याद दिलाना चाहता हूं कि आप जयप्रकाश नारायण के बताए हुए मार्गों पर चलने का दावा करते हैं तो फिर आप कैसे यह भूल जाते हैं कि जयप्रकाश नारायण ने आजीवन कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष किया. किस तरह कांग्रेस पार्टी ने जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया के साथ धोखा दिया. वही धोखा आज कांग्रेस पार्टी फिर से आपको देने का काम कर रही है.

'नीतीश कुमार आपकी अंतरात्मा भी कमाल की है'

आगे बीजेपी नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपकी अंतरात्मा भी कमाल की है जिस कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आपको लड़ाई लड़नी चाहिए थी आज आप उसी कांग्रेस पार्टी के गोद में भी सत्ता के लिए बैठे हैं. देश की जनता आपको और आपके साथी गठबंधन दलों को देख रही है. साल 2024 में फिर से जनता एक बार आप लोगों को सबक सिखाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार फिर से केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें: I.N.D.I.A गठबंधन में एकजुटता नहीं? नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस का ध्यान नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में दिलचस्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget