एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A गठबंधन में एकजुटता नहीं? नीतीश कुमार बोले- कांग्रेस का ध्यान नहीं, 5 राज्यों के चुनाव में दिलचस्पी

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग लगे हैं, लेकिन उनको अभी इन सब चीजों की चिंता नहीं है. काम ज्यादा नहीं हो रहा.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) गुरुवार (02 नवंबर) को सीपीआई की रैली (CPI Rally) में कांग्रेस (Congress) से नाराज दिखे. पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित रैली में पहुंचे नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे रही है. कांग्रेस की दिलचस्पी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में है. नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में और अन्य जगहों पर मीटिंग हुई थी और यह तय होकर आईएनडीआईए का गठन हुआ था. अभी काम ज्यादा नहीं हो रहा है.

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "आजादी से इन्हें कोई लेना देना नहीं है. बापू को तो ये लोग भुलवाना चाह रहे हैं. खत्म कर देना चाह रहे हैं हर चीज, इसलिए हम लोगों ने सभी दलों के साथ जो बातचीत की और तय किया कि एकजुट होकर जो देश को बदलना चाह रहे हैं उसको बचाइए."

'हमलोग कांग्रेस को आगे बढ़ाने में लगे हैं'

नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग लगे हैं, लेकिन उनको अभी इन सब चीजों की चिंता नहीं है. अभी तो लगे हुए हैं पांच राज्य के चुनाव में इसलिए पांच राज्य का चुनाव होगा तो खुद ही वे लोग सबको बुलाएंगे. हम तो देश को एकजुट करने के लिए लगे हैं.

सीपीआई की 'भाजपा हटाओ, देश बचाओ' रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी वाले हिंदू-मुस्लिम में झंझट करवा रहे हैं. ये लोग कुछ न कुछ लोगों को लगाए रहता है. पहले तो बहुत घटना होती थी लेकिन 2007 से हमने कंट्रोल किया है. जान लीजिए कि हिंदू-मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है.

नीतीश कुमार बोले- सीपीआई से मेरा पुराना रिश्ता

मंच से रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा, "सीपीआई से मेरा पुराना रिश्ता है. जब हम 1987 में एमएलए का चुनाव लड़े तो हमारे एरिया में सारे सीपीआई और सीपीएम के लोगों ने मदद की थी, इसलिए रिश्ता पुराना है. आपकी इज्जत तो करते ही रहेंगे. सबको एकजुट करके एक नीति पर चलना मुख्य उद्देश्य है. आगे के लिए ये ज्यादा जरूरी है."

नीतीश कुमार ने सीपीआई से कहा कि आपने इस अवसर पर बुलाया इसके लिए धन्यवाद करते हैं. हम लोग पूरे तौर पर आपके साथ हैं. आप कहीं भी कुछ काम करिएगा तो हमारी पार्टी और सरकार आपका साथ देगी, इसलिए बुलंदी से काम करिए.

यह भी पढ़ें- Bihar News: केंद्र Vs नीतीश सरकार! शिक्षक बहाली पर घमासान के बीच JDU ने जारी कर दिया 'दिल्ली' वाला ये आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget