एक्सप्लोरर

'अंबेडकर को दो गज जमीन भी नहीं मिली’, कांग्रेस पर दिलीप जायसवाल का हमला, विपक्ष को दी खुली बहस की चुनौती

दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उस दौर के अन्याय और भेदभाव को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया. प्रधानमंत्री मोदी ने अंबेडकर को राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्मान दिलाया.

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने सोमवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद इन दलों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर राजनीति की, लेकिन उन्हें कभी सच्चा सम्मान नहीं दिया. “जब अंबेडकर जी का निधन हुआ, तो उन्हें दो गज जमीन तक नहीं दी गई.
 
जायसवाल की विपक्ष को चुनौती
 
दिलीप जयसवाल ने आगे कहा, "जिस विमान से उनका पार्थिव शरीर गया, उसका बिल भी उनकी पत्नी को भेजा गया.” 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने उस दौर के अन्याय और भेदभाव को दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया. इसके उलट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. अंबेडकर को मुख्यधारा में लाकर उनके योगदान को राष्ट्रव्यापी स्तर पर सम्मान दिलाया. जयसवाल ने विपक्ष को चुनौती दी कि वे इस विषय पर खुली बहस (डिबेट) के लिए सामने आएं.
 
नायब सिंह सैनी के बयान पर भी उन्होंने सफाई दी और सम्राट चौधरी को सर्वमान्य नेता बताया. प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किए जाने की बात कही. उन्होंने स्पष्ट किया कि सैनी का बयान नेतृत्व पर सवाल नहीं था. “सम्राट चौधरी हमारे विधानमंडल दल के नेता हैं और सभी घटक दल उनके नेतृत्व में काम कर रहे हैं. मैं संगठन का नेतृत्व करता हूं”.
 
गौरतलब है कि हाल ही में सीएम सैनी ने एक बयान में कहा था, “हरियाणा के बाद अब बिहार की बारी है. विजय की पताका अब बिहार में फहराई जाएगी और यह काम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में होगा.” इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल मच गई,जिस पर जयसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि इसमें कोई नेतृत्व विवाद की बात नहीं है. उन्होंने दोहराया कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. “एनडीए में सर्वमान्य चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे.”
 
मुखपत्र 'सामना' पर भी साधा निशाना
 
जयसवाल ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में भाजपा पर छपे लेख को लेकर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “सामना में लिखने वाले डॉक्टर हैं या निर्मल बाबा की तरह समोसा खिलाने का काम करते हैं?” उन्होंने सलाह दी कि सामना पहले खुद की पार्टी पर ध्यान दे, क्योंकि “जिस शिवसेना को बाला साहेब ठाकरे ने खड़ा किया, आज उसकी स्थिति क्या हो गई है. पहले उस पर चर्चा करें, फिर दूसरों पर सवाल उठाएं.”
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले- भागो मत...
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget