एक्सप्लोरर

BJP Reaction: गारंटी वाले तेजस्वी के सवाल पर अश्विनी चौबे बिफरे, कहा- 'राजनीति में कोई किसी को...'

Ashwini Choubey Statement: बीजेपी नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन तो अपने टूटकर भंग हो गया. ये लोग अपने मे सिमट करके रह गए हैं.

बक्सर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे (Ashwini Choubey) एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को बक्सर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव द्वारा सदन में पूछे गए 'गारंटी' वाले सवाल पर अश्वनी कुमार चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया देते कहा कि तुम गारंटी दो कि पलटी नहीं मारोगे. राजनीति में कोई किसी को गारंटी नहीं देता है. राजनीति में बस जनता का विकास एक ही गारंटी है. वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी यादव के शामिल होने पर उन्होंने कहा कि दोनों युवराज से देश का भला नहीं होने वाला है. ये लोग अपना भला करते हैं. एक दिल्ली वाला और एक बिहार वाला है. 

ये दोनों भ्रष्टाचार, अपराध को बढ़ावा देने वाले हैं. अपराधियों की राजनीति और राजनीति में अपराधीकरण करने वाले लोग हैं. इससे देश का कोई भला नहीं होगा.

अबकी बार 370 सीट बीजेपी को मिलेगी- अश्विनी चौबे

किसान आंदोलन को लेकर अश्विनी चौबे ने कहा कि किसान आंदोलन की आवश्यकता नहीं है. किसान की समस्या के लिए सरकार लगी हुई है. जल्द समाधान हो जाएगा. आगे विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं. ये लोग तोड़ो संस्कृति से जुड़े हुए हैं. 'इंडिया' गठबंधन तो अपने टूटकर भंग हो गया. ये लोग अपने मे सिमट करके रह गए हैं. अबकी बार 370 सीट बीजेपी को मिलेगी और 400 से ज्यादा एनडीए की सीट होगी. पीएम नरेंद्र मोदी को जनता का खुलकर आशीर्वाद मिलेगा.

सदन में तेजस्वी ने बीजेपी पर साधा था निशाना

बता दें कि विश्वास मत के दौरान सदन में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा था कि पीएम मोदी गारंटी देंगे कि सीएम नीतीश कुमार फिर से नहीं पलटेंगे. इस बयान पर अब खूब राजनीतिक बयानबाजी हो रही है. इस बयान के बाद बीजेपी के निशाने पर तेजस्वी यादव आ गए हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar Politics: जेडीयू के नाराज विधायकों ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, उलझे मुद्दों पर MLA डॉ. संजीव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget