एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू के नाराज विधायकों ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, उलझे मुद्दों पर MLA डॉ. संजीव का बड़ा बयान

Nitish Kumar News: विधानसभा में विश्वास मत के बाद भी बिहार की राजनीति में उथल-पुथल जारी है. वहीं, बुधवार को जेडीयू के नाराज विधायकों ने सीएम नीतीश से मुलाकात की.

पटना: विधानसभा में विश्वास मत के बाद जेडीयू (JDU) के तीन विधायक डॉ. संजीव (Mla Dr. Sanjeev), सुदर्शन और मनोज यादव सुर्खियों में आ गए थे. तीनों विधायकों की नाराजगी बात सामने आ रही थी. इसको लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे थे. वहीं, जेडीयू (JDU) के नाराज विधायकों ने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से मुलाकात की. डॉ. संजीव, सुदर्शन और मनोज यादव ने मुलाकात की. इसको लेकर डॉ. संजीव ने एक्स पर सीएम नीतीश से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट किया और लिखा कि 'कुछ मुद्दों को लेके जो नाराजगी थी वो दूर हो गई.

डॉ. संजीव बोले- नाराजगी थी वो दूर हो गई

सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद जेडीयू एमएलए डॉ. संजीव ने एक्स पर लिखा कि 'आज माननीय मुख्यमंत्री जी से 1 अणे मार्ग में मुलाकात हुई और लंबी बात हुई. कुछ मुद्दों को लेके जो नाराजगी थी वो दूर हो गई.'

जेडीयू विधायक ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड के एक विधायक ने अपनी पार्टी के एक सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि विश्वास मत से पहले राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' में जाने के लिए उन्हें 10 करोड़ रुपये की रिश्वत और मंत्री पद की पेशकश की गई थी. हरलाखी विधानसभा सीट से विधायक सुधांशु शेखर ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है, ‘‘पूरे प्रकरण में परबत्ता विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक डॉ संजीव कुमार की भूमिका संदिग्ध है. वह (संजीव) पार्टी विधायकों को आरजेडी के पक्ष में वोट देने के लिए प्रलोभन दे रहे थे.'

डॉ. संजीव और सुधांशु शेखर आमने-सामने

वहीं, इस प्रकरण पर डॉ. संजीव ने कहा, "बिचारे सुधांशु शेखर जी क्या कर सकते हैं. वह भी परेशान हैं. हमारे दल में दो-तीन चिरकुट लोग हैं जो उनको प्रेशर दे करके एफआईआर करवा दी." हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया.

ये भी पढ़ें: Chetan Anand: आरजेडी के 'बागी' विधायक चेतन आनंद अब क्या करेंगे? लोकसभा की है तैयारी? खुद बताया सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget