एक्सप्लोरर

JDU Animation: 'लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा जैसी सोच', JDU के एनिमेशन पर बोले BJP प्रवक्ता अरविंद सिंह

BJP Reaction on JDU Animation VIDEO: जेडीयू के एनिमेशन वीडियो पर बीजेपी ने पलटवार किया है. अरविंद सिंह ने पूछा कि एनिमेशन के बहाने जेडीयू क्या संदेश देना चाहती है?

पटना: जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार (Neeraj Kumar) के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए एनिमेशन वीडियो पर बीजेपी ने नाराजगी जाहिर की है. बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बुधवार (25 अक्टूबर) को जेडीयू के एनिमेशन वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. अरविंद सिंह ने इसे लश्कर-ए-तैयबा और अलकायदा जैसी मानसिकता बताया है.

बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि यह एनिमेशन जेडीयू की उस सच को बताता है जिसमें वह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर भारत को ऐसी आतंकी विचार में धकेल देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस एनिमेशन में नीतीश कुमार को आत्मघाती बम दिखाया गया है.

क्या संदेश देना चाहती है जेडीयू?: अरविंद सिंह

अरविंद कुमार सिंह ने नीरज कुमार से पूछा है कि आखिर जेडीयू इस एनिमेशन के जरिए क्या मानसिकता दिखाना चाहती है? क्या वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलकायदा के आत्मघाती दस्ते के रूप में दिखाना चाहती है? या बिहार के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आत्मघाती बम हो गए हैं?

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से अफगानिस्तान के बामियान बुद्ध की विशाल मूर्ति पर तोप और रॉकेट के गोले दाग कर उनकी मूर्ति को तोड़ा गया था. वैसे ही आतंकी प्रवृत्ति को इस एनिमेशन के जरिए जेडीयू एक बार फिर से जिंदा करने की कोशिश कर रही है. पूरी दुनिया ने अफगानिस्तान में तालिबानों को इसी तरह बुद्ध की मूर्ति पर गोला बरसाने की तस्वीर देखी है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुद्ध बताने की कोशिश की. कहा कि वह लगातार पूरी दुनिया में शांति का संदेश और आतंकवाद के खात्मे का संदेश दे रहे हैं.

क्या है बीजेपी और जेडीयू का एनिमेशन वार?

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस विजयादशमी को लोगों को शुभकामना देने के लिए सोशल मीडिया पर एक कार्टून वीडियो पोस्ट किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया गया था. 24 अक्टूबर को इसे पोस्ट किया गया था. इसी के विरोध में जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर एनिमेशन वीडियो पोस्ट कर बीजेपी को जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें: Para Asian Games 2023: पैरा एशियन गेम्स में जमुई के लाल शैलेश कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, CM नीतीश ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
BPSC शिक्षक भर्ती में डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत, भर सकेंगे फॉर्म
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget