एक्सप्लोरर

Para Asian Games 2023: पैरा एशियन गेम्स में जमुई के लाल शैलेश कुमार ने जीता गोल्ड मेडल, CM नीतीश ने दी बधाई

Bihar Player Shailesh Kumar: एशियन गेम्स में परचम लहराने के बाद भारतीय खिलाड़ी पैरा एशियन गेम्स में भी तिरंगा की शान बढ़ा रहे हैं. बिहार के शैलेश कुमार ने गोल्ड पर कब्जा जमाया है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार के लाल शैलेश कुमार (Shailesh Kumar) को चीन में चल रहे पैरा एशियन गेम्स 2023 के हाई जंप स्पर्द्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. शैलेश कुमार जमुई जिले के रहने वाले हैं.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हाई जंप स्पर्द्धा में शैलेश कुमार के स्वर्ण पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है. उनकी कड़ी मेहनत और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है. वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है.

विजेता खिलाड़ियों  के साथ कर सकते हैं पीएम मोदी मुलाकात

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर शैलेश कुमार को भारत के लिए गोल्ड जीतने पर बधाई दी. पैरा एशियन गेम्स चीन में आयोजित किए जा रहे हैं. हांगझु स्टेडियम में आयोजित हाई जंप प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने ये उपलब्धि हासिल की है. भारत लौटने पर पीएम मोदी शैलेश समेत अन्य विजेता खिलाड़ियों से भी मुलाकात भी कर सकते हैं.

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 107 पदक

दरअसल, एशियन गेम्स का आयोजन हाल ही में चीन में हुआ था और उसमें भारत ने 107 पदक जीतकर पिछला सभी अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया था. एशियन गेम्स के बाद अब चीन में ही पैरा एशियन गेम्स हो रहा है, जिसमें देश के साथ बिहार के खिलाड़ी भी अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक जीत रहे हैं. 

भारत के 300 से अधिक एथलीट ले रहे भाग

एशियन पैरा गेम्स 22 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 28 अक्टूबर तक चलेगा. वैसे तो इसका आयोजन 2022 अक्टूबर में ही होना था लेकिन कोरोना के कारण एक साल इसमें विलंब हुआ है. भारत की ओर से 300 से अधिक एथलीट इसमें भाग ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: BJP MP सुशील कुमार सिंह ने 'घमंडिया गठबंधन' को लेकर की प्रार्थना, कहा- 'जिस प्रकार अहंकारी रावण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget