एक्सप्लोरर

पप्पू यादव ने कहा- 24 घंटे में बिश्नोई गैंग को खत्म कर देंगे, अब BJP ने दिया जवाब, क्या बोले हरिभूषण ठाकुर बचौल?

Bihar Politics: बीजेपी विधायक बचौल का कहना है कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है तो मुंबई पुलिस उसके लिए सक्षम है और जल्द खुलासा कर देगी.

Haribhushan Thakur Bachol: मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की हत्या पर जमकर राजनीति हो रही है. सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा है कि उन्हें कानून अनुमति दे तो 24 घंटे के अंदर बिश्नोई गैंग के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देंगे. इस पर अब बीजेपी ने जवाब दिया है. सोमवार (14 अक्टूबर) को बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि बाबा सिद्दीकी की जो हत्या हुई है उस पर विपक्ष हाय-तौबा मचा रहा है. इससे पहले तो गुलशन कुमार की हत्या हुई थी, सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी, उस पर ये लोग कुछ नहीं बोले. 

बचौल का कहना है कि मुस्लिम वोट बैंक के लिए इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे पप्पू यादव हों या कोई और नेता बोलता है वह कहीं से भी उचित नहीं है. बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई है तो मुंबई पुलिस उसके लिए सक्षम है और जल्द खुलासा कर देगी. इस पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है. 

'विपक्ष को अपने शासनकाल को करना चाहिए याद'

बीजेपी विधायक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर हमला करने से पहले अपने बारे में सोचना चाहिए. बीजेपी देश में जब से सत्ता में आई है, आतंकवादियों, उग्रवादियों पर नियंत्रण किया गया है. अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएंगे, लेकिन उन लोगों (विपक्ष) को अपने शासनकाल को भी याद करना चाहिए कि किस तरह उग्रवादी, आतंकवादी नंगा नाच करते थे. किस तरह मुंबई में 26/11 हुआ था. ताज होटल पर अटैक किया गया था.

गिरिराज सिंह की यात्रा का बचौल ने किया समर्थन

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की ओर से 18 अक्टूबर से बिहार में 'हिंदू स्वाभिमान यात्रा' निकाले जाने का बचौल ने समर्थन किया. हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि संपूर्ण बिहार वासियों को उनका समर्थन करना चाहिए. खास कर उन हिंदू लोगों को खुल कर समर्थन करना चाहिए जहां पर उनकी संख्या कम है. वोट बैंक के लिए विपक्ष आंख मूंद लेता है. गिरिराज सिंह ने बहुत बड़ा मुद्दा उठाया है. 1947 में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर देश का विभाजन हुआ. आज जहां भी 25 फीसद से अधिक मुस्लिमों की संख्या हो गई है वहां हिंदू धर्म की किसी भी जाति की बहू-बेटी सुरक्षित नहीं है.

यह भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा बयान, कहा- 'अंडरवर्ल्ड के हाथ में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget