एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का बड़ा बयान, कहा- 'अंडरवर्ल्ड के हाथ में...'

Baba Siddiqui Murder: सांसद तारिक अनवर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताया. कहा कि हर तरह से वह (बाबा सिद्दीकी) सक्षम व्यक्ति थे और अपने क्षेत्र में लोकप्रिय भी थे.

Baba Siddiqui Murder: मुंबई के बांद्रा इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस बीच बिहार कांग्रेस के नेता और सांसद तारिक अनवर ने बड़ा बयान दिया है. रविवार (13 अक्टूबर) को न्यूज़ एजेंसी एनएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सारे लोग इस बात को स्वीकार करेंगे कि जिस तरह से दिनदहाड़े हमला हुआ है और उनकी (बाबा सिद्दीकी) जान ली गई है उससे बिल्कुल स्पष्ट हो चुका है कि मुंबई एक बार फिर से अंडरवर्ल्ड के हाथ में जा चुका है.

बाबा सिद्दीकी को तारिक अनवर ने बताया जमीनी नेता

सांसद तारिक अनवर ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दुख जताया. उन्होंने कहा, "बाबा सिद्दीकी एक समय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. अभी उन्होंने एनसीपी (अजित पवार गुट) ज्वाइन की थी. मैं कह सकता हूं कि वो जमीनी नेता थे. काउंसलर बने, विधायक बने और फिर मंत्री बने, तो कह सकते हैं कि हर तरह से वह सक्षम व्यक्ति थे और अपने क्षेत्र में लोकप्रिय भी थे. दुखद है कि इतने बड़े पद पर रहने वाले व्यक्ति पर इस तरह से कहा जाए तो दिनदहाड़े हमला हुआ, उनकी मृत्यु हो गई, जान चली गई." 

'अपने ढंग से काम नहीं कर रहा है इंटेलिजेंस विभाग'

हत्या की इस घटना को लेकर तारिक अनवर ने कहा कि यह इस बात को दर्शाता है कि मुंबई में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति है. बड़ा-बड़ा दावा करने वाली बीजेपी और वहां का जो सत्ता धारी दल है उसकी कलई खुल गई है. ये भी जाहिर होता है कि इंटेलिजेंस विभाग जो है वो भी अपने ढंग से काम नहीं कर रहा है. कुछ दिन पहले सलमान खान पर भी एक तरह से हमला हुआ था. एक तरह से गोली चलाने की कोशिश हुई थी. यह दर्शाता है कि प्रशासन की जो पकड़ है वो ढीली हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- 'बाबा सिद्दीकी की मौत पर बेचैन... सुशांत सिंह राजपूत पर चुप्पी', 'हमदर्दी' जताने वालों पर भड़की BJP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget