एक्सप्लोरर

बिहार में चुनाव से पहले BJP-JDU को बड़ा झटका, 2 दिग्गज नेताओं के साथ सैकड़ों समर्थक कांग्रेस में शामिल

Bihar Politics: बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले अनिल सिंह चंडी से दो बार विधायक रह चुके हैं. वहीं जेडीयू से शामिल होने वाले शंभू पटेल भी पार्टी में कई पदों पर रहे हैं.

Bihar News: 2025 के बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में दल-बदल का खेल भी शुरू हो गया है. बिहार में बीजेपी और जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. बुधवार (07 मई, 2025) को चंडी से दो बार के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता अनिल सिंह (Anil Singh) एवं जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश महासचिव व राज्य सलाहकार परिषद के सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शंभू पटेल (Shambhu Patel) कांग्रेस में शामिल हो गए. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आयोजित मिलन समारोह में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार राम की उपस्थिति में इन लोगों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया.

कई वर्षों से बीजेपी से जुड़े थे अनिल सिंह

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (सदाकत आश्रम) में आयोजित समारोह में पूर्व विधायक अनिल सिंह और जेडीयू के पूर्व महासचिव शंभू पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के हाथों अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजेश राम ने कहा कि अनिल सिंह एक बार कांग्रेस तो एक बार समता पार्टी से विधायक रह चुके हें. वे पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रामराज सिंह के पुत्र हैं. कई वर्षों से वे बीजेपी से जुड़े रहें हैं. 

जानकारी दी गई कि शंभू पटेल जनता दल यूनाइटेड में प्रदेश महासचिव के पद पर रहे हैं. जेडीयू की सलाहकार समिति के सदस्य के साथ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके हैं. राजेश राम ने कहा कि इन दोनों नेताओं के आने से पार्टी (कांग्रेस) का जनाधार बढ़ेगा. हमारे दल की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

अनिल सिंह के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से विजय कुमार चौधरी, कामेश्वर प्रसाद सिंह, हरिकांत शर्मा, फौजदारी प्रसाद, लालजीत पासवान, राम किशन आजाद, श्रवण महतो, अजित कुमार पासवान हैं. शंभू पटेल के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से चंद्रमा पासवान, सुरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, मोहम्मद हनीफ, मुख्तार शाह, बच्चा पासवान आदि हैं.

क्या बोले अनिल सिंह?

कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है. इसमें अमीरों का विकास हो रहा है. मध्यम वर्ग और गरीब तबके के लोग पिस रहे हैं. गरीबों को रोजगार नहीं मिल रहा है. ऐसे में इस दल में रहना कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं हो रहा था. यहां आम लोगों से दूरी है और केवल पूंजीपतियों के इशारे पर ही पार्टी और सरकार संचालित हो रही है.

'जेडीयू में रहकर जनसेवा नहीं किया जा सकता'

वहीं शंभू पटेल ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड में रहकर जनसेवा नहीं किया जा सकता है. पार्टी अपने मूल विचारधारा से भटक चुकी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संघर्षों को सलाम करते हुए कहा कि वंचित और शोषित समाज के प्रति उनके दिल में दर्द को मैंने महसूस किया और उनके आह्वान के बाद मैंने कांग्रेस से जुड़कर वंचित समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का निर्णय लिया.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: प्रशांत किशोर का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकार को अब…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget