एक्सप्लोरर

Operation Sindoor: प्रशांत किशोर का 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बड़ा बयान, बोले- 'सरकार को अब…'

Operation Sindoor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

Prashant Kishor on Operation Sindoor: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उद्घोष यात्रा के तहत आज (बुधवार) पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं. पूर्णिया में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पूरा देश और जन सुराज परिवार सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है. 

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये दोबारा न पनप सके. इसके साथ ही जन सुराज परिवार प्रार्थना करता है कि किसी भी भारतीय नागरिक और जवान को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे.

इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए: प्रशांत किशोर

पीके ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है, लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए. यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें देश के नागरिकों और जवानों की जान दांव पर लगी है, इसलिए मीडिया और बाकी सभी को धैर्य रखना चाहिए.

सारे विपक्षी दलों ने सेना की कार्रवाई पर दिखाई एकजुटता

बता दें कि प्रशांत किशोर ही नहीं बल्कि देश भर के विपक्षी दल 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत की गई सेना की कार्रवाई से साथ खड़े हैं. सबने इसे सही करार दिया है. चाहे बात आरजेडी की हो, कांग्रेस की हो या वीआईपी की, सबने एक स्वर में इसे उचित ठहराया है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से की गई इस कार्रवाई से लोगों के मन में जो आक्रोश था वह जरूर कुछ कम हुआ है. बता दें कि पहलगाम हमले में 26 निर्दोष-निहत्थे लोगों (जिसमें अधिकतर टूरिस्ट थे) की जान गई थी.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कन्हैया कुमार बोले, 'पूरा भरोसा है कि...'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget