एक्सप्लोरर

'कोई पूछे कि बिना माचिस बिना पेट्रोल आग कब लगती है? बोलिएगा चुनाव में', BJP नेता का बयान

Bihar Politics: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पूर्णिया के डगरवा प्रखंड अंतर्गत बेलगच्छी पहुंचे थे. यहीं उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए ऐसी बात कही कि लोग उनके मुरीद हो गए.

Dilip Jaiswal: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पार्टी की कमान संभालने के बाद इन दिनों सीमांचल का दौरा कर रहे हैं. बीते गुरुवार (08 अगस्त) को दिलीप जायसवाल पूर्णिया के डगरवा प्रखंड अंतर्गत बेलगच्छी पहुंचे थे. यहां जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई पूछे कि बिना पेट्रोल के, बिना तेल के, बिना माचिस के आग कब लगती है? तो बोलिएगा चुनाव में. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह किसी एक पार्टी के बारे में बोल रहे हैं, सब नेता का एक ही हाल है. किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं चाहे समाज को जितना बांटना पड़े.

इस दौरान दिलीप जायसवाल ने मौजूद प्रतिनिधि व जनता को संबोधित करते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिससे मुस्लिम बहुल इस इलाके के लोग दिलीप जायसवाल के मुरीद हो गए. दिलीप जायसवाल ने साफ शब्दों में कहा कि ये राजनीति है, इसमें चुनाव के वक्त हर कोई एक-दूसरे का दुश्मन बन जाता है. चाहे वो एआईएमआईएम हो, आरजेडी हो, कांग्रेस हो, जेडीयू हो या फिर बीजेपी ही क्यों न हो. उन्होंने गुजारिश करते हुए कहा कि राजनीति के कारण समाज में न लड़ें. राजनीति के चक्कर में आपसी झगड़ा न करें.

'मस्ती तो नेता लेता है...'

लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा, "दिलीप जायसवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं. इसके पीछे भी कुछ सोच है. क्योंकि देश का विकास तभी हो सकता है जब हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सब मिलकर देश को आगे बढ़ाएं. हमारे नेता को भी मालूम है यही एक दिलीप जायसवाल ऐसी शख्सियत है जो सभी को एक साथ लेकर चल सकता है. नेता लोग क्या है, सत्ता पाने के लिए एमएलए-एमपी बनने के लिए, सरकार बनाने के लिए समाज को जाति-धर्म में बांट देता है. मस्ती तो नेता लेता है, लेकिन तीन महीना जब इलेक्शन होता है तो सब लगता है एक-दूसरे का दुश्मन बन गया है. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "मैं हर वक्त यह कोशिश करूंगा कि पूरे बिहार में हिंदू-मुस्लिम एकता अकलियत और सभी लोग मिलजुलकर सत्ता एवं शासन में अपनी भागीदारी निभाएं. एक-दूसरे के प्रति नफरत फैलाकर कभी भी न देश विकास कर सकता है न बिहार विकास कर सकता है. सबको जोड़कर चलना है. कोई भी नेता भड़काए तो बोलिएगा हम बुलाते हैं दिलीप जायसवाल को, तुम्हारे सामने खड़ा करते हैं."

यह भी पढ़ें- 'इतना स्पष्ट है कि...', हिना शहाब से लालू-तेजस्वी की मुलाकात पर आया JDU का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget