एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव के बीच चिराग पासवान से नाराज BJP, दे दी चुप रहने की हिदायत! जानें क्या हुआ

Chirag Paswan News: बिहार चुनाव के बीच, चिराग पासवान के बिहार सरकार विरोधी बयानों से जेडीयू नाराज़ है. जेडीयू की शिकायत के बाद बीजेपी आलाकमान ने चिराग पासवान को चुप रहने की हिदायत दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राज्य का सियारी पारा पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है. इस बीच खबरें आ रही हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं है. चिराग पासवान से बीजेपी आलाकमान कुछ नाराज दिख रहा है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने चिराग पासवान को चुप रहने की हिदायत दी है. 

दरअसल, यह सब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेताओं की नाराजगी के बाद हुआ. सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान द्वारा लगातार बिहार सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयानों से जेडीयू नेता नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने बीजेपी नेतृत्व से इसकी शिकायत की.

बीजेपी के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, LJP चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान लगातार एंटी-नीतीश बयान दे रहे हैं. बिहार की कानून व्यवस्था पर सरकार की आलोचना किए जाने पर चिराग पासवान को बीजेपी ने सलाह दी है कि वे सहयोगी दलों का ध्यान रखते हुए बयान दें.

चिराग पासवान से बंद कमरे में होगी बात
माना जा रहा है कि बिहार चुनाव के मद्देनजर इस मुद्दे को बीजेपी ने गंभीरता से लिया है. जल्द ही बीजेपी आलाकमान चिराग पासवान से क्लोज्ड डोर मीटिंग कर सकता है. साथ ही उन्हें हिदायत दी जा सकती है कि गठबंधन की एकजुटता का ख्याल रखें. 

बिहार में एनडीए का चेहरा तय, बदल नहीं सकते चिराग!
बीजेपी यह समय-समय पर साफ तौर पर कहती आई है कि बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे. उनके नेतृत्व में ही बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. अब चिराग पासवान की एंटी-नीतीश योजना, बिहार में गठबंधन को खासा नुकसान पहुंचा सकती है. 

पीएम मोदी के 'मजबूत एनडीए' के दावे को कमजोर कर रहे चिराग पासवान?
चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में कई दौरे किए और जनता को यह संदेश दिया कि राज्य में NDA मजबूत है और एकजुट होकर खड़ा है. चिराग पासवान ने जब बिहार में चुनाव लड़ने की बात कही तो बीजेपी ने उन्हें समझाया कि उनकी पार्टी की भूमिका गठबंधन को मजबूती देने की है. 

इससे पहले भी बीजेपी चिराग पासवान से संयम रखने का आग्रह कर चुकी है. एनडीए ने पहले ही बिहार की सभी 243 विधानसभाओं में लड़ने का ऐलान कर दिया है. सीट शेयरिंग की योजना पर अभी विराम लगा हुआ है. माना जा रहा है टिकटों के बंटवारे के समय किसी तरफ से असंतोष की आवाज उठ सकती  है. हालांकि, बड़े स्तर पर एकजुटता कायम रखने के प्रयास किए जाएंगे.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget