एक्सप्लोरर

बिहार में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के बिल अटके, कब तक मिलेगा? सम्राट चौधरी ने बताया

Bihar News: भुगतान को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि एक प्रक्रिया के तहत पूरा बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था लागू की जा रही है. 31 जनवरी से पहले पूरी व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, विधायक और करीब आठ लाख कर्मचारियों की सैलरी रुकी हुई है. पिछले कई दिनों से सभी को किसी भी तरह का भुगतान नहीं हो रहा है. अब वित्त मंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने कहा है कि अगले एक सप्ताह में सब कुछ ठीक कर लिया जाएगा. शुक्रवार (24 जनवरी) को सम्राट चौधरी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही.

लागू की जा रही है नई व्यवस्था

दरअसल, तकनीकी कारणों से बिहार सरकार का अकाउंट ही फ्रीज हो गया है. किसी भी तरह का लेन-देन फिलहाल रुका हुआ है. इस बीच, बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इसे ठीक करने का काम किया जा रहा है. अगले एक सप्ताह में सभी का पेमेंट हो जाएगा. एक प्रक्रिया के तहत पूरा बदलाव किया गया है. नई व्यवस्था लागू की जा रही है.

सॉफ्टवेयर की वजह से अटका सबका भुगतान

सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि 31 जनवरी से पहले पूरी व्यवस्था ठीक कर ली जाएगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री से लेकर कर्मचारियों तक, सबकी सैलरी एक सॉफ्टवेयर की वजह से अटकी पड़ी है. इस साल से वेतन और बिल के भुगतान के लिए इस नए सॉफ्टवेयर को लॉन्च किया गया था. लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसमें तकनीकी गड़बड़ी आ गई. पुराना डेटा नए वर्जन में ट्रांसफर नहीं हो पाया.

दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं. उनके आगमन को लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार आते हैं. उनका बिहार का लगातार दौरा हो रहा है. प्रधानमंत्री फरवरी में आ रहे हैं और कई योजनाओं की सौगात बिहार को देंगे. बिहार की कानून-व्यवस्था पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अपराधियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. कोई भी अपराधी हो, सीधी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: ट्रक में लगी आग और जिंदा जल गए ड्राइवर-खलासी, दोनों की मौत, कोईलवर फोरलेन की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget