एक्सप्लोरर

Bihar News: ट्रक में लगी आग और जिंदा जल गए ड्राइवर-खलासी, दोनों की मौत, कोईलवर फोरलेन की घटना

Bihar News: घटना छपरा-कोईलवर फोरलेन की है. ट्रक जाम में फंसा था. घटना के बाद ड्राइवर और खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Arrah News: बिहार के आरा में 18 चक्का ट्रक में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई. घटना छपरा-कोईलवर फोरलेन की है. ट्रक जाम में फंसा था. राजपुर इंग्लिशपुर गांव के पास गुरुवार (23 जनवरी) की देर रात यह घटना हुई है. शुक्रवार तड़के आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. हालांकि दोनों (ड्राइवर-खलासी) की मौत हो चुकी थी.

बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर और खलासी खैरा बालू घाट से बालू लोड कर बेतिया में अनलोड करने के बाद लौट रहे थे. इस घटना में ड्राइवर का शव पूरी तरह से जल गया है. देखने से ऐसा लग रहा था कि ट्रक का गेट खोलकर भागने की कोशिश की गई थी लेकिन दोनों बच नहीं पाए. 

ड्राइवर और खलासी की हुई पहचान

हादसे में मरने वाले ट्रक ड्राइवर और खलासी की पहचान हो गई है. ड्राइवर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के भुलूकुंआ गांव का रहने वाला भीम सिंह था. वहीं खलासी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला विकास कुमार (उम्र करीब 20 साल) था.

ड्राइवर भीम सिंह के भतीजे योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र के खैरा बालू घाट से 18 चक्का ट्रक पर बालू लोड कर ये लोग बेतिया गए थे. बेतिया से बालू अनलोड कर वापस खैरा लौट रहे थे. घटना के बाद अन्य चालकों ने इसकी जानकारी ट्रक के मालिक को दी. जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रक में आग लगी हुई है और दोनों की जलकर मौत हो गई है.

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी आग

एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शुक्रवार की अल सुबह सूचना मिली कि एक ट्रक में आग लग गई है. इसके बाद टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाया गया. यही पता चल रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रक में आग लग गई होगी. ट्रक के केबिन में खलासी सोया हुआ था. ड्राइवर अपनी सीट पर सोया था. आग इतनी भयावह थी कि दोनों को भगाने का मौका नहीं मिला. एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- बेतिया DEO के यहां से मिले करोड़ों रुपये पर आया रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, बोलीं- 'नीतीश कुमार…'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget