एक्सप्लोरर

बिहारशरीफ में जन सुराज के जरिए अनुमति के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

Biharsharif Administration: बिहारशरीफ प्रशासन का कहना है कि जन सुराज पार्टी ने दिए गए आवेदन और स्वीकृत स्थल पर सभा का आयोजन ना करके राजनीतिक अभियान चलाने की कोशिश की, इसकी जांच होगी.

Jan Suraaj Party: जन सुराज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता 'बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान' के तहत रविवार को नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड पहुंचे, जहां बरहां गांव में प्रशांत किशोर ने लोगों से बातचीत की. इससे पहले उन्हें प्रशासन ने कल्यान बिगहा गांव में जाने से रोक दिया. इस बीच प्रशांत किशोर की प्रशासन के साथ नोकझोंक भी हुई. अब प्रशासन की ओर से एक बयान जारी कर पार्टी पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही गई है.   

प्रशासन के जारी बयान में क्या कहा गया?

जारी बयान में कहा गया है कि बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी के जरिए जन सुराज पार्टी को (18 मई 2025) को नालंदा के श्रम कल्याण मैदान में जनसभा आयोजित करने की अनुमति दी गई थी, यह अनुमति पूर्व निर्धारित शर्तों और विधि-व्यवस्था के पालन की अपेक्षा के साथ दी गई थी. ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके.

हालांकि जन सुराज पार्टी ने दिए गए आवेदन और स्वीकृत स्थल के विपरीत निर्धारित स्थान पर सभा का आयोजन न करते हुए अन्य स्थानों पर सभा करने और राजनीतिक अभियान चलाने की कोशिश की, यह स्पष्ट रूप से पूर्व में दी गई अनुमति और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है. 

स्थानीय नागरिकों के जरिए इस अनियमित गतिविधि की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई. इसके बाद प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्परता से कार्रवाई की. प्रशासन का मानना है कि यह कदम जानबूझकर उठाया गया, जिससे जिले की शांति और सामाजिक सौहार्द को बाधित किया जा सके.

प्रशासन के जरिए जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ऐसी गतिविधियां यह संकेत देती हैं कि आयोजनकर्ताओं की मंशा कानून व्यवस्था को चुनौती देने की थी. जिला प्रशासन इस प्रकरण की विस्तृत जांच करेगा और जो भी व्यक्ति या समूह इस गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

'कानून-व्यवस्था को भंग करने की थी कोशिश'

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. जन सुराज पार्टी की ओर से अब तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार आते हैं तो शिकायत क्यों नहीं करते...'? PK के सवाल पर कल्याण बिगहा के लोगों का मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget