एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार आते हैं तो शिकायत क्यों नहीं करते?' नालंदा में PK के सवाल पर लोगों का मिला ये जवाब

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अपनी चुनावी रणनीति के तहत 'बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान' चला रहे हैं. इसे लेकर वो सीएम नीतीश की विश्वसनीयता की परख करेंगे. इसके लिए वो लोगों से तीन सवाल पूछ रहे हैं.

Prashant Kishor News: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के करीबी रहे आरसीपी को अपनी पार्टी में शामिल करने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव कल्याण बिगहा के लिए निकले, लेकिन वो कल्याण बिगहा नहीं पहुंच सके. प्रशासन ने उन्हें गांव में जाने से रोक दिया. इसके बाद वो बरहां गांव में ही रुक गए और लोगों से बातचीत की. गांव वालों से मिलकर उन्होंने सरकार के किए गए वादों की हकीकत जानी. प्रशांत ने गांव में लोगों से तीन सवाल पूछे, इन तीनों ही सवाल पर ग्रामीणों ने निराशा भरे जवाब दिए. 

'बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान' की शुरुआत

बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रशांत किशोर नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के बरहा गांव पहुंचे और वहां लोगों से पूछा कि तीन डिसमिल जमीन आपको मिली या नहीं, जमीन सर्वे में पैसा लिया जा रहा है? आप लोगों में से किसी के पास तीन डिस्मिल जमीन है. इन तमाम सवालों पर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने अपनी शिकायत की लंबी लाइन लगा दी. कहा अफसर लोग जमीन नहीं देते, पैसा मांगा जा रहा है. हमें कोई लाभ नहीं मिल रहा है.

इस पर जब प्रशांत किशोर ने कहा कि आप लोग जब सीएम आते हैं तो उनसे शिकायत क्यों नहीं करते, इस सवाल पर एक व्यक्ति ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो गाड़ी से उतरते ही नहीं. इसके अलावा प्रशांत किशोर को लोगों ने अपनी कई समस्याओं से अवगत कराया. 

प्रशांत किशोर का कहना है कि बिहार में करीब 94 लाख गरीब परिवार हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला की नहीं वो जानना चाहते हैं. उन्होंने कहा, "हम सिर्फ यह देखना चाहते हैं कि अगर नीतीश कुमार के गांव में किसी को इस योजना का लाभ मिला है, तो उनसे मिलें और उनसे बात करें. 

दरअसल अपनी चुनावी रणनीति के तहत पीके 'बिहार बदलाव हस्ताक्षर अभियान' चला रहे हैं, जिसमें वो सीएम नीतीश की विश्वसनीयता की परख करेंगे. वो लोगों से तीन सवाल पूछ रहे हैं. नीतीश कुमार ने पिछड़ों और वंचितों के लिए विकास के बड़े-बड़े दावे किए हैं. जमीन देने घर बनवाने जैसे कई वादे किए गए हैं, ये सब पूरे हुए कि नहीं इन दावों का रियलिटी चेक कर रहे हैं.  

इसके लिए लोगों से तीन सवाल पूछ रहे हैं, पहला- क्या गरीब दलित परिवारों को आवास के लिए तीन डिसमिल जमीन दी गई है? दूसरा, क्या भूमि सर्वेक्षण में रिश्वत ली जा रही है? और तीसरा, क्या जाति सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित गरीब परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता दी गई है?

नीतीश कुमार के गांव जाने से प्रशासन ने रोका

बता दें कि इससे पहले पीके को नीतीश कुमार के गांव जाने से प्रशासन ने रोक दिया, जिसे लेकर पुलिस के साथ पीके की काफी कहासुनी भी हुई. उनके काफिले को रोके जाने के बाद उन्होंने कहा कि ये पहले बिहार पहले नहीं होता था. किसी को भी संवाद करने से नहीं रोका जाता था, हाल ही में राहुल गांधी आए तो उनको भी रोका गया.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले थर्ड फ्रंट की तैयारी, PK-RCP के गठजोड़ पर क्या बोली आरजेडी?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget