एक्सप्लोरर

Chhapra Crime: छपरा में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, मारकर शव कुएं में फेका

Dead Body Found: पूरी घटना में शामिल तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है.

Youth Murder In Chhapra: बिहार के छपरा में शुक्रवार देर शाम प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात सामने आई है. बताया जाता है कि छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में तरवार तख्त टोला की है, जहां 20 वर्षीय युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर आस-पास इलाके में आग की तरह फैल गई. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. कुएं से मृतक युवक के शव को बरामद किया गया है. युवक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया रामचक गांव के रहने वाले भरत राउत के पुत्र रंजन राउत जिसकी उम्र 20 वर्ष है.

गांव की लड़की से करता था प्रेम

इस पूरे वारदात के बाद घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे से ही रंजन घर से गायब था. परिवार के सदस्यों ने खोजने की पूरी कोशिश की, लेकिन रंजन का पता नहीं चला. इसी बीच जानकारी मिली कि उसके भाई का प्रेम प्रसंग भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव के रहने वाली एक लड़की से चल रहा है, जिससे लड़का मिलने गया था. 

इस बात की जानकारी होने के बाद परिजन उसकी जानकारी हासिल करने लगे तो पता चला कि रंजन की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने बाद कुएं में शव फेंकने की बात सामने आई है, जहां लड़के की हत्या कर शव कुएं में फेका गया है, वो लड़के की प्रेमिका के घर से काफी नजदीक है. परिजनों को जैसे ही पता चला इस बात की जानकारी भेल्दी थाना क्षेत्र की पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची और लोगों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला गया.

बहन की शादी में आया था युवक

पुलिस ने इस पूरी घटना में शामिल तीन व्यक्तियों की हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. पुलिस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक परिवार में शादी पर वो घर आया था. रंजन दो भाइयों में छोटा था और बाहर में रहकर अपनी कंपनी का काम करता था. कुछ समय पहले अपनी बहन की शादी में गांव आने के बाद घर में ही रुका हुआ था. जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के तरवार गांव में उसकी चचेरी बहन की शादी हुई थी, जिसके बाद लगातार उसका वहां आना जाना लगा रहता था. इसी दौरान उसकी एक लड़की से जान पहचान हो गई और प्रेम प्रसंग चलने लगा.

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

छपरा के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में हत्या की वारदात हुई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. हत्या की वारदात में जो शामिल हैं, उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद किशगंजन में व्यापार पर बड़ा असर, बॉर्डर इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था', महिला सुरक्षा पर BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा
'बिहार में चरमराई कानून व्यवस्था', महिला सुरक्षा पर BJP सांसद ने अपनी ही सरकार को घेरा
जमुई छेड़छाड़ की घटना पर BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण बोले- 'बिहार में कानून...'
जमुई छेड़छाड़ की घटना पर BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण बोले- 'बिहार में कानून...'
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
गयाजी मेले में AI का कमाल, QR बैंड से मिलेंगे बिछड़े लोग, 75 हजार लोगों का मुफ्त इंतजाम
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'
जीतनराम मांझी ने CEC विवाद पर विपक्ष को घेरा, कहा- 'अनुभवहीन लोग...'

वीडियोज

SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: SIR विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब | ABP News
SIR Controversy | Gyanesh Kumar | Election Commission: 20 राज्यों में SIR पूर्ण..विपक्षी जंग अपूर्ण!
Shastrartha: मुस्लिम CM के मुद्दे पर क्या है सियासी तस्वीर? विश्लेषकों का विश्लेषण |UP Election 2027
YRKKH: Maira के फरार होते ही Poddar House में मचा कोहराम, टूटे Armaan-Abhira!
Bollywood News: गोविंदा-कोमल की मंदिर यात्रा के बाद सुनीता का बयान, विवाद में आया नया मोड़ (26.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
BCCI ने किया एलान, मुथूट फिनकॉर्प बना टीम इंडिया का नया टाइटल स्पॉन्सर
'उसे वहीं गाड़ देना था...', अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
अमिताभ बच्चन से मिलने आया था कसाब? बिग बी बोले- 'गोली मार देता'
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
चुनाव आयोग और अन्य मुद्दों पर इंडिया गठबंधन की घेराबंदी, 30 सितंबर को बड़ी बैठक
Embed widget