एक्सप्लोरर

International Women's day: महिला दिवस पर महिलाओं के हाथ कमान, पटना एयरपोर्ट और स्टेशन पर दिखा आधी आबादी का 'फुल कमांड'

स्टेशन मास्टर के रूप में कार्य कर रही महिला पूनम कुमारी का कहना था कि आज पूरे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं. ऐसे में देश की सभी महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है.

International Woman's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश भर में महिलाओं के सम्मान में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं, कई संस्थानों में पूरा जिम्मा महिला के हाथों में सौंपा गया. इसी क्रम में पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी मंगलवार को सारा काम महिलाएं ही करती दिखीं. हवाई जहाज पर उड़ान से लेकर लैंडिंग तक का कंट्रोल आज महिलाओं के जिम्मे रहा.

फूल देकर किया गया सम्मानित 

बता दें कि एयरपोर्ट के टावर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसमें तीन कंट्रोलर काम करते हैं, वे हवाई जहाज की लैंडिंग और उड़ान पर पूरी नजर रखते हैं. यह सारा काम आज एयरपोर्ट पर महिलाएं ही करती दिखीं. इधर, एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से महिलाओं को केक काटकर और फूल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही सफाई कर्मी महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप लगाया गया, जहां उनका मुफ्त में हेल्थ चेकअप किया गया. 

Bihar News: 'रिज्लट के बाद बढ़ जाएंगे दाम', पटना में पेट्रोल पंप पर लग रही भीड़, कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चा से सहमे लोग

इधर, महिला दिवस पर पटना के गुलजार बाग स्टेशन पर ट्रेन कंट्रोलर, गार्ड, स्टेशन प्रबंधक और टिकट काउंटर से लेकर जीआरपी में भी महिलाएं की तैनाती दिखीं. महिला रेलवे कर्मचारी निष्ठापूर्वक अपने काम करती नजर आईं. कहीं, महिला हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को स्टेशन से रवाना कराते नजर आईं. तो कहीं महिला साफ-सफाई का काम करते नजर आईं.

स्टेशन मास्टर ने कही ये बात

स्टेशन मास्टर के रूप में कार्य कर रही महिला पूनम कुमारी का कहना था कि आज पूरे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं. ऐसे में देश की सभी महिलाओं को सीख लेने की जरूरत है और उन्हें भी आगे बढ़ कर काम करने की जरूरत है. ताकि वे भी सम्मानित हों और उन्हें आगे बढ़ने का उत्साह मिले.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: चिराग ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- किस मुंह से महिला सुरक्षा की बात करते हैं CM

Bihar News: Viral Video देखकर नंदी को दूध पिलाने मंदिर पहुंचे थे श्रद्धालु, देखते-देखते शुरू हुआ हंगामा, फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget