एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में पति को मारने आए बदमाशों ने पत्नी की कर दी हत्या, चादर से मुंह ढक कर सोई थी महिला

Begusarai Crime: बेगूसराय में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वो रात को घर के बरामदे में सोई थी, तभी बदमाशों ने गोलीबारी कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Woman Murder In Begusarai: बिहार के बेगूसराय में घर के बरामदे में सोई एक महिला को अज्ञात अपराधियों ने सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. बताया जाता है कि महिला का गांव के ही कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृत महिला कि पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के कस्टोली गांव निवासी दिनेश कुमार महतो की पत्नी  इंदु देवी के रूप मे हुई है. 

रात 12 बजे के बाद हुई महिला की हत्या

मृतका के पति दिनेश कुमार महतो ने बताया कि हम दोनों पति पत्नी घर के बरामदे में रात में सोये थे. करीब 12 बजे के आस पास मुझे ठंड लगने लगी तो पत्नी से बोला चलो घर के अंदर सोने, मगर पत्नी बोली आप चले जाइए हम यहीं सोएंगे, जिसके बाद हम घर के अंदर सोने चले गए. थोड़ी देर बाद घर के बाहर गोली की आवाज सुनाई दी. घर से निकला तो देखा तीन लोग भाग रहे थे. जिसके बाद मैंने हल्ला किया गया तब अगल बगल के लोग भी वहां पहुंच गए. उसके बाद हम अपनी पत्नी को उठाने लगे तो देखा उसके सिर से खून निकल रहा था.

घटना कि सूचना हमने तुरंत पुलिस को दी. मृतका के पति ने बताया कि मेरा गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों से जमीन विवाद चल रहा है, जिस कारण कई बार मारपीट भी की गई है. दबंग लोगों के द्वारा मेरी हत्या की जानी थी, क्योंकि मै खुद रोज घर के बरामदे में सोता था. अपराधियों ने बरामदे पर अकेला देखा होगा और चेहरा ढका हुआ था तो वो लोग मेरे बारे में समझ गए होंगे कि मैं सोया हूं. इसी कारण गोली चला दी. मगर उस जगह मेरी पत्नी सोई थी और उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

पुलिस का क्या है कहना ?
घटना कि सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर जांच में जुट गए. स्थानीय लोगों से पुलिस पूछ ताछ कर रही है. थानाध्यक्ष रोहित गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर बिंदु को ध्यान मे रखकर जांच कर रही है, मगर प्रथम दृष्ट्यां जमीन विवाद ही लग रहा है.

वहीं एसपी मनीष कुमार ने बताया कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के वार्ड पांच कस्तोलि गांव में सोई अवस्था में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, इसके लिए विशेष टीम का गठन कर दिया गया है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

ये भी पढ़ेंः  शेखपुरा में करीब 41 लाख रुपये की लूट, बैंक खुलते ही बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव
Khan Sir News: BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'
BJP के बाद अब चिराग पासवान की पार्टी बरसी, 'खान सर कोई मतलब का आदमी नहीं'

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget