एक्सप्लोरर

आरा में विवाहिता को जिंदा जलाया, दहेज नहीं देने पर मिली खौफनाक सजा, परिजनों का आरोप

Woman Burnt Alive: मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्य मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा.

बिहार के आरा में दहेज के लिए बुधवार को एक विवाहिता की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ले की है. दहेज उत्पीड़न से जुड़ी इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर बाइक और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर उसे जिंदा जलाकर मार डालने का गंभीर आरोप लगाया है.

पुलिस ने घटनास्थल पर बुलाई एफएसएल की टीम 

जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के रोज मोहल्ला वार्ड नंबर 28 निवासी शाहिद खान की 34 वर्षीय पत्नी नासीन खातून है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के ससुर से मिलकर घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया.

सूचना पाकर एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य को संकलन किया. इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया. प्रत्यक्षदर्शी सोनू खान ने बताया कि 'हमलोग तीन दोस्त अपने घर के पास बैठे थे, तभी मोहल्ले का एक लड़का दौड़कर आया और कहा कि बेबी जल रही है. पूरा शरीर में आग लग हुआ था, हम बाल्टी में तुरंत पानी लाए और मेरे दोस्त ने बोरे को पानी में भिगोकर उसके शरीर पर डाल दिया.

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाए, लेकिन नसरीन पहले ही 90 प्रतिशत जल चुकी थी. दो से तीन मिनट के अंदर उसकी मौत हो गई. अक्सर नसरीन खातून के साथ मारपीट की जाती थी, जब कोई उसे बचाने जाता था, तो नसरीन का ससुर उसे गालियां देता था. कहता था कि यहां किसलिए आए हो? जलने के बाद ससुर ने अस्पताल तक ले जाने नहीं दिया. इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

इधर, मृतका के जीजा साहिल खान ने बताया कि उनके मायके वाले पहले पटना जिला के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के नेऊरा गांव में रहते थे और कई वर्षों से वर्तमान में पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित खिदिरपुर काटा पोखर ड्राइवर क्वार्टर में रहते हैं. उन्होंने बताया कि साली नसरीन खातून की शादी वर्ष 2016 में मार्च महीने में रौजा मोहल्ला वार्ड नंबर 28 निवासी वसी खान के पुत्र शाहिद खान से लेन-देन के साथ इस्लामिक रीति-रिवाज से की थी. शादी के एक साल तक सब कुछ ठीक था.

एक साल बीत जाने के बाद उसके पति व ससुराल वालों के जरिए उसे मारा पीटा जाने लगा. उसके पति और ससुराल वालों के जरिए मायके वालों से बाइक व सोने की चेन की मांग की गई. वह जब भी बीमार पड़ती तो उसके इलाज को लेकर पैसा व दवाइयां भी उसके मायके से ही आया करती थी. कई बार उसके ससुराल वाले उसे मारपीट कर मायके भेज देते थे. वह जब भी मायके आती थी तो उसे मोबाइल दिया जाता था, लेकिन जब वह ससुराल आती तो उसका पति सिम निकाल लेता था और मोबाइल छीन लेता था. उससे बात करने नहीं दी जाती थी. 

महिला के रिश्तेदार ने दी मायके वालों को सूचना

साहिल खान ने बताया कि इसके बड़े भाई महबूब खान का ससुराल भी उसी मोहल्ले में है. उन लोगों ने ही बुधवार की सुबह फोन कर सूचना दी गई के उसके ससुराल वालों ने उसे जला दिया है. सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह आंगन में जली हुई पड़ी है. 

घटनास्थल पर पहुंचे एडीपीओ सदर-1 राज कुमार साह ने बताया कि 'शुरुआती जांच में लग रहा है कि जहां महिला का किचन था, वहां इस घटना को अंजाम दिया गया है. FSL की टीम आई है, कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अभी उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है.'

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'एक जयचंद बिहार छोड़कर भागने वाला है', तेज प्रताप ने मीडिया से कहा- अलर्ट रहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget