एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: कड़ाके की ठंड से कांप रहा बिहार, शीतलहर का अलर्ट जारी, बीते 24 घंटे में जीरादोई सबसे ठंडा

Cold Wave in Bihar: मध्य भारत में प्रति चक्रवात का प्रभाव बिहार में देखने को मिल रहा. बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

पटना: बिहार में प्रचंड ठंड के बीच लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मध्य भारत में प्रति चक्रवात का प्रभाव बिहार में देखने को मिल रहा. बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आगामी कुछ दिनों तक ठंड का ये प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को पटना की हालत भी कंपन पैदा करने वाली रही. बीते 24 घंटा में राजधानी का अधिकतम तापमान सात डिग्री से नीचे रहा. वहीं दृश्यता कम होने के कारण यातायात फिर प्रभावित रही. 

कड़ाके की ठंड से हाल बेहाल

बीते 24 घंटे में जीरादोई सबसे ज्यादा ठंडा रहा. वहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया गया है. इसके  अलावा औरंगाबाद, रोहतास, चंपारण, शेखपुरा, फारबिसगंज, मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान काफी कम दर्ज किया गया. उधर, मौसम को देखते हुए कल भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था. बुधवार को शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ट्रेनें और फ्लाइट पहले से ही प्रभावित हैं. स्कूल बंद को भी बढ़ा दिया गया है. लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. हालांकि ठंड इतनी ज्यादा है कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर और किसी भी अन्य कार्य के लिए बाहर निकलना नहीं पसंद कर रहे.

कई जगहों पर घना कोहरा

आईएमडी के मुताबिक बीते 24 घंटे में फारबिसगंज और सबौर में भारी कोहरा देखने को मिला. इसके अलावा पटना, भागलपुर, छपरा और डेहरी में थोड़ा बहुत कोहरा दिखा. नालंदा में भी ठंड से लोगों की हालत खस्ता है. बढ़ते ठंड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा हर चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है. नगर निगम द्वारा भी शहर के 19 जगहों पर अलावा जलाया जा रहा है. नगर आयुक्त तरनजोत सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से चिन्हित किये गए जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी गई. साथ ही अलाव जलाने के बाद फोकस शेयर करने का भी निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: बिहार में डीजल और पेट्रोल के दामों में स्थिरता, यहां जानें आपके शहर में आज की ताजा कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget