एक्सप्लोरर

बिहार के कई जिलों में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, लेकिन ठंड में बढ़ोतरी के आसार नहीं, जानें वजह

Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम में अभी चार दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके बाद 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2025 से ठंड बढ़ने की संभावना है.

Bihar Weather Today: बिहार में आज शनिवार (28 दिसंबर) को मौसम में बदलाव होगा. लेकिन कड़ाके की ठंड और शीत लहर वाली स्थिति अभी बिहार में होनी मुमकिन नहीं. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिणी भागों के अधिकांश जिलों और उत्तर पश्चिम बिहार के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की या मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है.परंतु तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं दिख रही है. हालांकि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिनों बाद यानी 31 दिसंबर या 2025 की शुरुआत से बिहार में कड़ाके की ठंड होने की संभावना है.

दक्षिण बिहार में बारिश-बादल छाए रहने की चेतावनी 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण समांतर से 1.5 किलोमीटर ऊपर पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास बना हुआ है. उपोष्णकटिबन्धीय पश्चिम जेट स्ट्रीम 110 नॉट्स की तरह हवा की रफ्तार के साथ समांतर से 12.6 किलोमीटर ऊपर उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से वर्षा तो होगी लेकिन ठंडी हवा का प्रवाह बहुत ज्यादा नहीं होगा. मौसम विभाग ने आज दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में वर्षा या कहीं-कहीं बादल छाए रहने की चेतावनी दी है. 

दक्षिण मध्य के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम इलाके के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर,अरवल में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. वही दक्षिण मध्य की राजधानी पटना सहित जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय में बद्री नुमा मौसम, बादल छाए रहने तो कहीं-कहीं बूंदाबांदी या कुछ-कुछ जगह पर हल्की बरसात दर्ज होने की संभावना है. दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर,मुंगेर, जमुई, बांका, और खगड़िया में भी बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है. इसके अलावा उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके के पांच जिलों सारण, गोपालगंज, सिवान, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में भी बूंदाबांदी या हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

4 दिनों तक तापमान में नहीं होगा बड़ा परिवर्तन
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. एक दो डिग्री की कमी वृद्धि की स्थिति बनी रहेगी. बीते शुक्रवार को भी राज्य के तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट तो अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी रही. शुक्रवार को दिन का सबसे अधिक तापमान गया में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सबसे कम किशनगंज में 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में दिन का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होते हुआ वो 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नए साल में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना दिख रही है.

यह भी पढ़ें: ‘नीतीश कुमार इतिहास बन गए हैं…’, BPSC विरोध-प्रदर्शन पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बोला हमला

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पप्पू यादव बोले- 'BJP नेताओं को GDP और GST का फुल फॉर्म तक नहीं पता'
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
पटना समेत बिहार के 18 जिलों में बाढ़, 6.65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'मांझी जी अपने समाज के लोग...', आरक्षण के मुद्दे पर बोले सांसद अरुण भारती
'मांझी जी अपने समाज के लोग...', आरक्षण के मुद्दे पर बोले सांसद अरुण भारती

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget