एक्सप्लोरर

बिहार में थम गया बारिश का दौर, अब सताएगी भीषण गर्मी, पारा जाएगा 40 डिग्री के पार, जानें- मौसम का पूरा हाल

Bihar Weather Today: बिहार में आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. उत्तर बिहार के पूर्वी इलाके को छोड़कर सभी जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखने वाला है.

Bihar Weather Update: बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. बीते 7 अप्रैल से राज्य के तापमान में बदलाव आया था और गर्मी से राहत मिली थी. इतने दिनों के दौरान लगभग सभी जिलों में बारिश हुई और तापमान में गिरावट आई. लेकिन, अब राज्य के सभी जिलों में बारिश की उम्मीद अगले सप्ताह तक नहीं दिख रही है. आज (21 अप्रैल) को राज्य के किसी भी जिले में बारिश नही होगी, इसके साथ ही तापमान में आज से लगातार 5 दिनों तक 4 से 6 डिग्री बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी से 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. सबसे अधिक दक्षिण बिहार के रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में लू और उष्ण लहर भी चलने की संभावना बन सकती है. मौसम विभाग ने बेवजह धूप में नहीं निकलने और शीतल पेय पदार्थ लेने की सलाह दी है. गर्मी का असर दक्षिण बिहार में ज्यादा दिखेगा तो उत्तर बिहार के पूर्वी इलाके को छोड़कर सभी जिलों में भीषण गर्मी का असर दिखने वाला है. किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है.

किस वजह से नहीं होगी बारिश?
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य शोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में बना हुआ है. इसकी दूरी समुद्र तल से दूरी 5.8 किलोमीटर ऊपर है. इसके साथ ही पूर्व पश्चिम दोनों का मध्य पाकिस्तान और उत्तर पश्चिम राजस्थान से चक्रवातीय परिसंचरण से दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है. इन मौसमी कारकों के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, जबकि तापमान में बढ़ोतरी के  साथ गर्मी बढ़ेगी.

तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी
हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी रविवार से ही शुरू हो गई है. रविवार को सबसे अधिक तापमान गया और औरंगाबाद में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार की अपेक्षा 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. राजधानी पटना में भी 3.7 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

राज्य का औसत तापमान 36 डिग्री के करीब रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान कटिहार में 33.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. रविवार की सुबह में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया गोपालगंज में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. इनमें पूर्णिया में 1.6 मिली मीटर तो गोपालगंज में 1.4 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई, लेकिन तापमान की गिरावट में कोई असर दिखाई नहीं दिया.

यह भी पढ़ें: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है', बिहार में कांग्रेस और RJD पर जमकर बरसे नित्यानंद राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget