एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार के 11 जिलों का पारा 10 डिग्री के नीचे, शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Bihar Weather Forecast: शुक्रवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ औसत तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहा. 19 दिसंबर के बाद से ठंड के साथ-साथ सुबह में कुहासा भी अधिक होने की संभावना है.

पटना: बिहार में पिछले एक सप्ताह से दिन में 24 से 25 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है. अब धीरे-धीरे इसमें गिरावट होने लगी है. पिछले एक सप्ताह से राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री के नीचे पहुंच चुका है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) के अनुसार पछुआ हवा का प्रवाह अभी भी जारी है जिसके प्रभाव से धीरे धीरे ठंड में बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार (15 दिसंबर) को जारी रिपोर्ट के अनुसार 11 जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा.

शीतलहर को लेकर मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के एक अधिकारी ने बताया कि अभी जो कारकों का प्रभाव चल रहा है उसके अनुसार 18 से 19 दिसंबर के बीच शीतलहर के साथ ठंड में विशेष बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. हालांकि कारकों का उतार-चढ़ाव होता है लेकिन पछुआ हवा का प्रभाव लगातार जारी है. इस कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ राज्य के अधिसंख्य जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा हो रहा है. 19 दिसंबर के बाद से ठंड के साथ-साथ सुबह में कुहासा भी अधिक होने की संभावना है.

भागलपुर के सबौर में 7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

शुक्रवार को राज्य के 30 जिलों की जारी रिपोर्ट में 11 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान भागलपुर के सबौर में 7 डिग्री दर्ज किया गया. बांका में 7.7 और गया में 7.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. राज्य के 8 जिले में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहा. चार जिलों में 11 डिग्री के आसपास और 6 जिलों में 12 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया. फारबिसगंज में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अगले दो तीन दिनों में नहीं होगा विशेष परिवर्तन

हालांकि दिन के तापमान में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव हो रहे हैं. शुक्रवार को दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ औसत तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रहा. सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में गुरुवार की अपेक्षा 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है.

यह भी पढ़ें- ETG Survey: I.N.D.I.A गठबंधन या NDA... अभी हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में कौन मारेगा बाजी? सर्वे ने किया हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget