एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं, जानें कब से होगी भारी बारिश? 

Bihar Monsoon Weak: बिहार में मानसून कमजोर पड़ चुका है. तमाम जिलों में लोग अच्छी बारिश के लिए तरस रहे हैं. बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

Bihar Weather Update: पिछले 15 दिनों से बिहार में मानसून की बेरुखी देखी जा रही है. कुछ जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है, लेकिन किसी भी जिले में भारी बारिश नहीं हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के अधिकांश जिलों में इस साल 2024 का मानसून अब तक के कमजोर मानसून से जूझ रहा है.

सामान्य से 33% कम हो रही बारिश

पूरे बिहार में एक जून से 28 जुलाई तक सामान्य से 33% कम वर्षा दर्ज की गई है. सिर्फ किशनगंज जिले में 22% अधिक वर्षा दर्ज हुई है बाकी सभी जिले सामान्य से कम वर्षा दर्ज हुई है आज सोमवार को भी मानसून कमजोर रहने के साथ अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. राज्य के पश्चिमी इलाके के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के 11 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज होने का पूर्वानुमान है.

इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल जिले के कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज मानसून की अक्षीय रेखा समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बीकानेर, कोटा, पेंड्रा रोड एवं बालासोर होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है. बिहार के आस-पास कोई मौसमी गतिविधियां नहीं बनी हुई हैं, जिस कारण आज बिहार के पश्चिमी इलाकों को छोड़कर किसी भी जिले में वर्षा  की संभावना नहीं है.

30 जुलाई से मौसम में बदलाव के संकेत

कल यानी मंगलवार 30 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य के मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. 30 जुलाई से दक्षिण बिहार के जिलों में अधिक वर्षा तो कहीं-कहीं भारी वर्षा की भी संभावना बन रही है. उत्तर बिहार के उत्तर पश्चिम इलाके के साथ कुछ जिलों में अधिक वर्षा दर्ज होने का पूर्वानुमान है. हालांकि राज्य में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा रोजाना कुछ-कुछ जिलों में दर्ज की जा रही है. बीते रविवार को सबसे अधिक वर्षा सुपौल में 39.6 मिलीमीटर दर्ज की गई. इसके अलावा अररिया 33.3, औरंगाबाद 28.2, जमुई 25.4, किशनगंज 22.2, नवादा 21.4, रोहतास 20 और मधुबनी में 15 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई.

जबकि दक्षिण और उत्तर बिहार के कुछ-कुछ जिलों में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई. हालांकि रविवार को तापमान में शनिवार की अपेक्षा हल्की गिरावट देखने को मिली .राजधानी पटना में 1.01 डिग्री की गिरावट के साथ 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया .सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. किसी भी जिले में 34 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज नहीं किया गया. राज्य का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रहा. राज्य के तापमान में  कल से कमी आने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः PM Modi News: पीएम मोदी बिहार को लेकर हैं कितना एक्टिव? मुलाकात के बाद दिलीप जायसवाल ने बताई बड़ी बात

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी
किशनगंजः फोन पर पत्नी से बात, फिर गोली की आवाज…सिपाही की मौत से सनसनी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget