एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आपके शहर में कैसी होगी वर्षा? जानें

Bihar Rain Forecast: मौसम विभाग ने आज सात जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. अगले 5 दिनों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रूप से बनी रहेगी.

Bihar Weather Update: बिहार में दक्षिण पश्चिम मानसून की गतिविधि 31 जुलाई तक काफी कमजोर रही थी और  सामान्य से 37% कम प्रतिशत का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था, लेकिन अगस्त महीने की शुरुआत से ही मानसून में बदलाव दिख रहे हैं. राज्य के अधिकांश जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा होने लगी है, हालांकि अभी भी सामान्य से कम वर्षा का रिकॉर्ड कई जिलों में दर्ज किया गया है. शनिवार (10 अगस्त) को भी पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है और राज्य के सभी जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज सात जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. इसमे  पश्चिमी इलाके के गोपालगंज, सीवान और सारण में बहुत भारी वर्षा दर्ज होने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है. इन जिलों के अलावे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में बिजली चमकने और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. सभी जिलों में मध्यम स्तर से लेकर हल्की बरिश दर्ज होने का पूर्वानुमान है.

मौसम विभाग ने आज औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट के साथ अधिक वर्षा तो सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज जिले में वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी पटना में भी आज मानसून  सक्रिय रहने और मध्यम स्तर से लेकर एक दो जगह पर भारी वर्षा और बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के संख्यात्मक मॉडल के अनुसार पश्चिम झारखंड के पास बना चक्रवातीय परिसंचरण अब दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से औसत 4.5किलोमीटर ऊपर फैला है.

दक्षिण पश्चिम मानसून की अक्षीय रेखा बीकानेर, शिवपुरी, डालटेनगंज दीघा से होकर गुजर रही है, जिसके प्रभाव से अगले 5 दिनों के दौरान राज्य में मानसून की गतिविधि सक्रिय रूप से बनी रहेगी और अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होंगे बल्कि बहुत हल्की कमी भी होने का पूर्वानुमान है. बीते शुक्रवार को भी राज्य के सभी जिलों में सक्रिय रूप से वर्षा दर्ज की गई. राजधानी पटना और नालंदा सहित कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. अधिकांश जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई.

सबसे कम अधिकतम तापमान सहरसा में 29.5 डिग्री

प्रमुख रूप से वर्षा नालंदा जिले के नगरनौसा में 96.4 मिलीमीटर के साथ सबसे अधिक वर्षा हुई तो किशनगंज में 82.4, पूर्णिया में 79.4, राजधानी पटना में भी 72 मिलीमीटर, गया में 69.2, रोहतास में 65 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज हुई. वर्षा होने के साथ ही राज्य के तापमान में भी कमी देखी गई. राजधानी पटना में 1.02 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 32.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज और बक्सर में 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान सहरसा में 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ेंः Good News: भागलपुर, गया और पटना में लगेगी टेक्सटाइल इंडस्ट्री, मोदी सरकार ने बिहार को दिया तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget