एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के इन 7 जिलों में आज हो सकती है भारी बारिश, वज्रपात की भी संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather Today: मंगलवार को सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 198.6 मिलीमीटर बारिश हुई है. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहा.

Weather Today 07 August 2024: बिहार के सात जिलों में आज (07 अगस्त) भारी बारिश की संभावना है. इसको लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि सात जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जिलों में बारिश के साथ वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. जिन सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है उनमें किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और जमुई जिला शामिल हैं.

इसके अलावा राजधानी पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद और अरवल में भी अधिक वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. राज्य के दक्षिण भाग के अधिसंख्य जिलों में वज्रपात से अलर्ट रहने की सलाह दी गई है. वहीं उत्तर बिहार के जिलों में भी मध्यम स्तर से लेकर हल्की वर्षा और कुछ जिलों में वज्रपात की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून की अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान के निम्न दबाव वाले क्षेत्र से सीकर, ग्वालियर, चुर्क, पुरुलिया, कंटोई, दक्षिण पूर्व से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है. पूर्व पश्चिम अक्षीय रेखा मध्य पाकिस्तान के निम्न दबाव वाले क्षेत्र से मध्य राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश होते हुए समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर के बीच में पूर्वी बिहार से गुजर रही है. इसके प्रभाव से राज्य सभी जिलों में वर्षा दर्ज होने और पूरे दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. अगले 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बदलाव के संकेत नहीं हैं.

पूर्वी चंपारण में हुई सबसे अधिक बारिश

बीते मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में वर्षा दर्ज की गई है. सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में 198.6 मिलीमीटर बारिश हुई. सुपौल में 148.2, गोपालगंज में 134.8, सीवान में 125, किशनगंज में 104.6, सीतामढ़ी में 88.2, मुजफ्फरपुर में 84.4, बेगूसराय में 74.4, मधुबनी में 71.2 और पश्चिम चंपारण में 70.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा मंगलवार को लखीसराय, दरभंगा, मुंगेर, जमुई में अधिक वर्षा के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था.

मंगलवार को पूरे राज्य में वर्षा के साथ-साथ तापमान में भी गिरावट देखने को मिली. पटना में 3.9 डिग्री की गिरावट हुई. अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन, 'चेतावनी देते हैं कि…'
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
प्रशांत किशोर ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम! बांकीपुर उपचुनाव को लेकर लगाया गंभीर आरोप
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
CJP के बिहार में आंदोलन वाले ऐलान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज
बीजेपी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर को जान से मारने की धमकी, पटना में FIR दर्ज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget