एक्सप्लोरर

Bihar Police Constable Exam 2024: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज पहला दिन, सेंटर पर पहुंचने से पहले जान लें जरूरी बातें

Bihar Police Sipahi Bharti Pariksha: 38 जिलों में 545 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा का समय 12:00 बजे से 2:00 तक है, लेकिन अभ्यर्थियों को 9:30 बजे से 10:30 तक प्रवेश करने का समय रखा गया है.

CSBC Bihar Police Exam 2024: बिहार में आज से सिपाही भर्ती की परीक्षा शुरू होने जा रही है. आज बुधवार (07 अगस्त) को परीक्षा का पहला दिन है. यह परीक्षा आज के बाद 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को भी ली जाएगी. एक अक्टूबर 2023 को सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर एग्जाम रद्द हो गया था. इसके बाद केंद्रीय चयन परिषद की ओर से फिर सिपाही भर्ती परीक्षा (Sipahi Bharti Pariksha) हो रही है. इसके लिए 38 जिलों में 545 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पढ़िए जरूरी बातें और परीक्षा से संबंधित कुछ गाइडलाइंस.

10:30 बजे के बाद बंद हो जाएगा प्रवेश

21,391 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी. परीक्षा का समय 12:00 बजे से 2:00 तक है, लेकिन अभ्यर्थियों को 9:30 बजे से 10:30 तक प्रवेश करने का समय रखा गया है. 10:30 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा. सेंटर पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र के अलावा पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र रखना अनिवार्य है. अगर यह सारी चीजें नहीं रहीं तो एंट्री नहीं होगी. 

परीक्षा केंद्र के अंदर पेन-पेंसिल तक ले जाने पर रोक

अभ्यर्थियों के दोनों हाथों के अंगूठे के निशान लिए जाएंगे. साथ ही फोटो एवं शॉर्ट वीडियो लिए जाएंगे. परीक्षा केंद्र पर पेन, पेंसिल या कोई भी अन्य वस्तु नहीं ले जाना है. ओएमआर शीट भरने एवं अन्य कार्यों से जुड़ी चीजें उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा. हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर 100 मीटर के दायरे तक जैमर लगाया गया है. यह अधिक क्षमता वाले जैमर है जो 5G और वाई-फाई के सिग्नल को भी जैम करने की क्षमता रखता है. 

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. कहा गया है कि प्रश्नपत्र लीक कराकर देने या सेटिंग कराने की बात कही जाती है तो ईओयू को मोबाइल नंबर 8544428404 पर जानकारी दें. यह भी कहा गया है कि परीक्षा के नाम पर ठगी की जा सकती है. ऐसे में फोन आते हैं तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी सूचना दें. बता दें कि इस परीक्षा में 17 लाख 81 हजार 720 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक निर्धारित है. लिखित परीक्षा पास करने वालों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा. लिखित परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें- Ashwini Choubey: चुनावी राजनीति से अश्विनी चौबे ने लिया संन्यास, जाते-जाते कहा- '2025 में NDA...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget