एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: पटना में देर रात झमाझम बारिश, 11 जिलों में आज भारी वर्षा के संकेत, वज्रपात की भी चेतावनी

Bihar Weather Forecast: अगले पांच दिनों तक बिहार में मॉनसून सक्रिय रह सकता है. सोमवार शाम तक वर्षा में कमी रही. देर रात कई जिलों में बारिश हुई है. जानिए मौसम का हाल.

Weather Today 22 August 2023: प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो गया है. सोमवार (21 अगस्त) की रात राजधानी पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई है. आज मंगलवार (22 अगस्त) को भी मौसम विभाग ने बिहार के 11 जिलों में भारी वर्षा के संकेत दिए हैं. उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों में झमाझम बारिश की संभावना है तो दक्षिण बिहार में भी कई जिलों में मध्यम से लेकर हल्की वर्षा हो सकती है.

जिन 11 जिलों को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है उनमें से दो जिला पश्चिम चंपारण और किशनगंज में बहुत ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. अन्य नौ जिले पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में भारी वर्षा के साथ बिजली चमकने, मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग की ओर से राज्य के उत्तर पूर्व इलाकों और उत्तरी बिहार के अधिसंख्य जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा से लेकर वज्रपात की चेतावनी दी गई है. दक्षिण बिहार के सभी जिलों में आज वर्षा के संकेत हैं लेकिन बहुत ज्यादा वर्षा की संभावना नहीं है. कुछ-कुछ स्थानों पर बहुत हल्की या हल्की मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. अगले पांच दिनों तक बिहार में मॉनसून सक्रिय रह सकता है. इनमें उत्तर बिहार में ज्यादा वर्षा होने की संभावना है.

सोमवार शाम तक वर्षा में रही कमी

रविवार शाम से सोमवार शाम के बीच राज्य के 15 जिलों में वर्षा दर्ज की गई लेकिन सभी जगह हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई है. अररिया में सबसे अधिक 12 मिलीमीटर वर्षा हुई है. किशनगंज के तैबपुर में 10.2 मिलीमीटर, दिघलबैंक में 8.2 मिलीमीटर, भागलपुर में 6.8 मिलीमीटर, मधुबनी में 5.2, सुपौल में 5 और मधुबनी के मधेपुर में 2.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है. भोजपुर में मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. मुंगेर, सीतामढ़ी, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सारण, औरंगाबाद, बेगूसराय, बक्सर और पटना जिले के कुछ-कुछ भागों में बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गई है.

आज कैसा रहेगा प्रदेश का तापमान?

आज राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. बद्रीनुमा मौसम रहेगा. तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. सोमवार को भी रविवार की अपेक्षा तापमान में कमी देखने को मिली. सोमवार को राजधानी पटना में 1.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 35.1 रहा. सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे कम तापमान फारबिसगंज में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने बताया बिहार में बढ़ते अपराध का क्या है कारण, कहा- सरकार के प्रवक्ता थेथरोलॉजी कर रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget