एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ी कनकनी, पटना, गया, समेत कई जगहों का तापमान गिरा, अभी चलती रहेगी पछुआ हवा

Bihar Weather Update: राजधानी पटना समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पछुआ के साथ काफी मात्रा में नमी है जिससे बिहार में अब कनकनी बढ़ गई है.

Bihar Weather Report: बिहार का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है. पछुआ ने कनकनी बढ़ा दी है. रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक ठंडा गया शहर रहा जहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना मौसम विभाग (Patna Meteorological Department) का कहना है कि अभी अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा चलती रहेगी. बिहार में लगातार बढ़ती ठंड से अब बचाव के लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि राज्य के कई ऐसे जिले हैं जहां के तापमान अब काफी गिरवाट आई है जिससे ठंड बढ़ गई है.

पटना के तापमान में भारी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ की गति में तेजी आने से राजधानी पटना समेत प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. पटना का न्यूनतम तापमान रविवार को छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. बताया जाता है कि शनिवार को 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो रविवार को गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री गिरकर 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Admit Card: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का एडमिट कार्ड, जान लें महत्वपूर्ण बातें 

इस कारण बिहार में बढ़ रही ठंड

वर्तमान में पछुआ की गति काफी तेज हो गई है. पछुआ के साथ काफी मात्रा में नमी है जिससे बिहार में अब कनकनी बढ़ गई है और लोगों को ठंड का अहसास अचानक होने लगा है. मौसम जानकारों का कहना है कि पश्चिम से आने वाली हवा जब देश के पर्वतीय इलाके से गुजरती है तो काफी ठंडी हो जा रही है. वहीं, हवा जब आगे बढ़कर देश के मैदानी भाग में पहुंचती है तो लोगों को ठंड का अहसास कराती है. बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के कई इलाकों में कोहरा एवं धुंध का भी प्रभाव रहा. खासकर उत्तरी बिहार के कई जिलों में धुंध का प्रभाव देखा गया. इसकी वजह से मौसम बदल गया है.

आज कैसा रहेगा तापमान?

पटना में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं. भागलपुर में बादल नहीं है. यहां अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है.

गया की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मुजफ्फरपुर में अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री तक जाने का अनुमान है. पूर्णिया में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है. राहत की बात है कि प्रदेश में अभी धूप दिन में निकलती रहेगी.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जीतन राम मांझी का विवादित बयान, 'मैं राम को भगवान नहीं मानता, वो सिर्फ काल्पनिक'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget