एक्सप्लोरर

Bihar News: जीतन राम मांझी का विवादित बयान, 'मैं राम को भगवान नहीं मानता, वो सिर्फ काल्पनिक'

मांझी ने कहा कि रामायण में बहुत सी पंक्तियां हैं जो पढ़ने योग्य हैं. उसकी भी कहीं-कहीं हमलोग चर्चा करते हैं, लेकिन राम भगवान थे ये हम मानने को तैयार नहीं हैं.

पटनाः हम राम को नहीं मानते हैं, वो आदमी नहीं था, काल्पनिक है वो. मूर्ति पूजते हैं, देवता पूजते हैं इसलिए आस्था वो है. रामायण लिखी गई है, लेकिन उसमें बहुत सी पंक्तियां हैं जो पढ़ने योग्य हैं, समझने योग्य हैं. उसकी भी कहीं-कहीं हमलोग चर्चा करते हैं, लेकिन राम भगवान थे ये हम मानने को तैयार नहीं हैं. यह विवादित बयान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) का है. वे पटना में आयोजित ‘भुइया मिलन समारोह’ में आए लोगों को संबोधित कर रहे थे.    

जीतन राम मांझी ने कहा- “हमारे भाई लोग जय भीम बोलते हैं, लेकिन माफ कीजिएगा, जय भीम जो बोलते हैं तो हम अंदर-अंदर गुस्सा करते हैं. हमलोग हैं लायक लेकिन बाबा आंबेडकर के नालायक बच्च हैं. वो इसलिए कि हमलोग केवल नाम ले रहे हैं. जय भीम करने में दो बात आई है. सरकार के लिए भी और हमारे लिए भी. 1956 में बाबा आंबेडकर मरने के पहले हिंदू धर्म में नहीं हुए. बौद्ध धर्म में होकर उनकी मृत्यु हुई.”

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Admit Card: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का एडमिट कार्ड, जान लें महत्वपूर्ण बातें 

पंडितों पर भी की टिप्पणी   

इसी दौरान जीतन राम मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे कहा- “माफ कीजिएगा, लेकिन आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म के प्रति लगाव होता जा रहा है. पहले हमलोग सत्यनारायण भगवान पूजा का नाम नहीं जानते थे. आज हर जगह हमलोगों के टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा होता है.” इस दौरान उन्होंने पंडितों को लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसे एबीपी न्यूज लिख भी नहीं सकता है.  

बयान के बाद दी सफाई

इधर, जीतन राम मांझी ने पंडितों को लेकर दिए गए बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा- “वो उन्होंने अपने समाज के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल किया है ना कि पंडितों के लिए. अगर इसमें कहीं किसी को गलतफहमी हो गई हो तो माफी चाहते हैं.”

यह भी पढ़ें- बिहारः जीतन राम मांझी ने पंडितों को लेकर दिया विवादित बयान, सत्यनारायण भगवान के पूजा पर उठाए सवाल, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’
अमित शाह की गैरहाजिरी पर खरगे का हमला, बिहार के मंत्री ने पलटवार कर कहा- ‘कांग्रेस के एजेंडे में छात्र-युवा नहीं’
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क
नीतीश कुमार का फोकस बिहार, JDU सांसदों को दिया बड़ा टास्क

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
राम मंदिर में CEO बनने के लिए इंटरव्यू जारी, प्रशासनिक क्षमता के साथ आस्था की भी परीक्षा
Embed widget