एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश के आसार, फिर से बढ़ेगी ठंड? जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bihar Weather Update: आज (बुधवार) के मौसम की बात करें तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा.

Weather Today 29 January 2025: बिहार के कई जिले कोल्ड वेव की चपेट में हैं तो राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम अनुकूल है. दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन गर्माहट वाला तापमान अभी नहीं है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी चार से पांच दिनों तक राज्य के मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होने वाला है. 

धूप के बावजूद दिन में ठंड का एहसास होगा. रात के समय न्यूनतम तापमान में भी बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार में बहुत जल्द बारिश भी होने वाली है. फरवरी के शुरुआत में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से एक एवं दो फरवरी को आंशिक रूप से मध्यम एवं उच्च स्तर के बादल छाए रहेंगे. साथ ही राज्य के कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है. 

आज कैसा रहेगा मौसम?

आज (बुधवार) के मौसम की बात करें तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा. इसके साथ ही उत्तर बिहार में पिछले कई दिनों से सुबह के समय लगातार कुहासा जारी है. बुधवार को भी पश्चिम चंपारण, शिवहर, मधुबनी, सीतामढ़ी और उत्तर पूर्व भाग के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज एवं सुपौल में सुबह के समय घना कुहासा रहेगा. राज्य के शेष जिलों में हल्का कोहरा देखने को मिलेगा. पटना, नालंदा, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा और शेखपुरा में बहुत हल्का कुहासा रहने की संभावना है.

दो दिनों से तापमान में एक डिग्री के करीब कमी या वृद्धि देखी जा रही है. बीते मंगलवार को भी दिन और रात के तापमान कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा. मंगलवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बिहार से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में गजब भीड़, AC कोच भी बना जनरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget