एक्सप्लोरर

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर बिहार से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में गजब भीड़, AC कोच भी बना जनरल

Mauni Amavasya 2025: बक्सर स्टेशन ही नहीं बल्कि पटना जंक्शन से जाने वाली ट्रेन हो या फिर प्रयागराज जाने वाली कोई भी ट्रेन हो सबकी हालत खराब है. जिनके पास टिकट है वो भी नहीं जा पा रहे हैं.

Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार (29 जनवरी) को प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए बिहार से जाने वाली ट्रेनों में मारामारी वाली स्थिति है. मंगलवार (28 जनवरी) को बक्सर स्टेशन पर कई ट्रेनों में गजब की भीड़ दिखी. प्रयागराज की ओर जाने वाली जो भी ट्रेन आ रही थी और अगर वह बक्सर स्टेशन पर रुक रही थी तो लोग चढ़ जा रहे थे. एसी कोच की हालत भी जनरल वाली थी.

आस्था में डूबे लोग जान जोखिम में डालकर ट्रेन के गेट पर भी लटक-लटक कर जाते दिखे. मंगलवार की दोपहर से ही देर शाम तक बक्सर स्टेशन का नजारा कुछ ऐसा ही रहा. यात्रियों ने बताया कि कई गाड़ियां स्टेशन पर पहुंचीं लेकिन सभी ट्रेनों में पहले से ही इतनी भीड़ थी कि प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों का चढ़ना मुश्किल था. ट्रेन का दरवाजा तक नहीं खुल रहा था. जो दरवाजे खुले भी थे उसमें चढ़ने का मौका यात्रियों को नहीं मिला. यात्रियों की मानें तो ट्रेनों की स्थिति बहुत खराब है. जिनके पास टिकट है वो भी इस भीड़ में नहीं जा पा रहे हैं.

बक्सर रेलवे स्टेशन के पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जो भी व्यवस्था है उसमें हम लोग पूरी तरह यात्रियों की सुविधा के लिए मुस्तैद हैं. लगातार घोषणा की जा रही है कि यात्रा सुरक्षित करें, कोई भी यात्री जान जोखिम में डालकर यात्रा न करे. बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह अलर्ट है.

संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट में तो चढ़ नहीं पाए लोग

बता दें कि बक्सर स्टेशन ही नहीं बल्कि पटना जंक्शन से जाने वाली ट्रेन हो या फिर प्रयागराज जाने वाली कोई भी ट्रेन हो सबकी हालत खराब है. सोमवार (27 जनवरी) को पटना जंक्शन पर तो कई यात्री टिकट होते हुए भी संपूर्ण क्रांति सुपरफास्ट में चढ़ नहीं पाए थे. एसी कोच के दरवाजों को अंदर से बंद कर दिया गया था. रेलवे की ओर से भी कोई पहल नहीं की गई. मंगलवार (28 जनवरी) को भी कई ट्रेनों में ऐसी ही स्थिति दिखी चाहे मगध ट्रेन हो या फिर संघमित्रा, सबकी हालत एक जैसी थी.

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या को लेकर हर ट्रेन में भीड़ काफी ज्यादा है. बुधवार को मौनी अमावस्या पर कुंभ स्नान के लिए लोग प्रयागराज जा रहे हैं. भीड़ देखकर भी श्रद्धालु भी मानने को तैयार नहीं हैं.

यह भी पढ़ें- 'गंगा में डुबकी लगाने से...', मल्लिकार्जुन खरगे बयान देकर फंसे? बिहार की अदालत में शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget