एक्सप्लोरर

बिहार में मौसम का कहर: 12 घंटे से बिजली गुल, सरकारी दावा 25 मौतों का, तेजस्वी बोले- 50 से अधिक

Bihar Lightning Strike: प्रदेश में हुई इस तरह की घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है. इसके पहले बीते बुधवार को बिहार में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हुई थी.

Bihar Weather News: बिहार में बीते 24 घंटे में कई लोगों की मौत हुई है. सरकार 25 मौत बता रही है जबकि विपक्ष ने 50 से अधिक मौतों का दावा किया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक नालंदा में 22 लोगों की जान गई है. आरा में छह मौतें हुई हैं.

वहीं अन्य जिलों में कहीं दो-तीन तो कहीं-कहीं एक-एक मौत हुई है. खराब मौसम के चलते जिले में कहीं पेड़ और दीवार गिरने से मौतें हुई हैं तो कहीं आसमान से बिजली गिरने से लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है. इन सबके बीच तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार (Nitish Government) से बड़ी मांग भी कर दी है.

'किसानों के नुकसान की भरपाई हो... मुआवजा मिले'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार (10 अप्रैल, 2025) की रात एक्स (X) पर लिखा है, "बिहार में आंधी, तूफान, बारिश, वज्रपात, वृक्ष व दीवार गिरने की विभिन्न घटनाओं में हुई 50 से अधिक दुखद मौतों से मर्माहत हूं. सभी मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर आपदा से प्रभावित परिवारों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें. बिहार सरकार से मांग है कि वह सभी पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा प्रदान करे. अचानक हुई तेज बारिश में किसानों की खेत खलिहानों में रखी गेहूं की तैयार फसल भी बर्बाद हो गई. बिहार सरकार ऐसे सभी किसानों के नुकसान की भरपाई करते हुए उन्हें उचित मुआवजा दे."

नालंदा समेत कई जिलों में 12 घंटे से बिजली गुल

बिहार के लगभग सभी जिलों में बीते गुरुवार को बारिश हुई है. आंधी-पानी से कई जिलों में गुरुवार की रात बिजली गायब रही. तेज हवा और बारिश के कारण बिहार शरीफ में पिछले 12 घंटे से बिजली गुल है. कई और जिलों में भी यही हालत है. नालंदा में करीब सैकड़ों बिजली के पोल ध्वस्त हो गए है. कई जिलों में ट्रांसफार्मर जल गए हैं.

बिहार के सभी जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज (शुक्रवार) भी अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि इसके पहले बीते बुधवार को बिहार के चार जिलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई थी.

चार-चार लाख मुआवजे देने का किया गया ऐलान

प्रदेश में हुई इस तरह की घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है. हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 25 मौतों का ही दावा किया गया है. नालंदा में 18, सीवान में 02, कटिहार में 01, दरभंगा में 01, बेगूसराय में 01, भागलपुर में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत की बात कही गई है. मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में आज भी आसमान से बरसेगी 'आफत', आंधी-पानी को लेकर 10 जिलों में बड़ा अलर्ट जारी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget