एक्सप्लोरर

Bihar Weather Updates: बदलते मौसम में रहें सावधान, उत्तर पछुआ हवा का दिखेगा असर, जानें क्या कहता है IMD पटना

Weather Report: पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा की गति छह से आठ किमी प्रतिघंटा है. बुधवार को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान गया में 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Weather News Today 03 November 2022: प्रदेश में पछुआ हवा की गति कम होने के कारण अभी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी लेकिन बदलते मौसम के बीच बिहार के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Patna Meteorological Centre) के अनुसार पूरे प्रदेश में उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह है और इसकी गति छह से आठ किमी प्रतिघंटा है. इसके चलते अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.

पारा में आंशिक गिरावट के आसार

बिहार में मौसम कैसा रहेगा (Weather in Bihar) अगर इसकी बात करें तो अभी बहुत ज्यादा तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना (IMD Patna) के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में दिन और रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. वहीं इसके बाद पारे में आंशिक गिरावट के आसार हैं. यानी पांच दिनों के बाद लोगों को ठंड का अच्छा एहसास होने लगेगा.

प्रदेश के गया में रहा सबसे कम तापमान

बुधवार को न्यूनतम तापमान गया में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस पूर्वी चंपारण व बेगूसराय में दर्ज किया गया. अभी आकाश मुख्य रूप से साफ रहेगा.

वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, रोहतास व पूर्णिया के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों का तापमान सामान्य बना रहा. पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिनों के लिए यही पूर्वानुमान जारी किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव को आगे बढ़ाने वाले बयान पर अब जीतन राम मांझी ने CM नीतीश के लिए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget