एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बक्सर सबसे अधिक गर्म, पटना में पारा 31 डिग्री के पार, होली में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

Bihar Weather Update: वर्तमान में राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रह रहा है. 12 या 13 मार्च से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है.

Weather News: मार्च (2025) की शुरुआत से ही बिहार में ठंड लगभग खत्म हो गई है. कुछ-कुछ जिलों में हल्की वर्षा के कारण तापमान थोड़ा गिरा है लेकिन अब प्रदेश में गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. होली के दिन भी सुबह और रात में ठंड का एहसास ना के बराबर होगा. दिन में गर्मी का एहसास होगा. ऐसे में होली पर इस बार आप जमकर रंग खेल सकते हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, वर्तमान में राज्य का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के करीब रह रहा है. 12 या 13 मार्च से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रह रहा है, वहां 12 या 13 मार्च के बाद से एक से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है.

अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं

मौसम विश्लेषक की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ जिससे ठंड में बढ़ोतरी होती है वह पहले भारत में सक्रिय था, अब एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 3.01 और 9.6 किलोमीटर इराक के ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर पूर्वोत्तर भूमध्य रेखा हिंद महासागर एवं उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी पर स्थित है. एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर बांग्लादेश और उसके आसपास के इलाकों में स्थित है. यह औसत समुद्री स्तर से 1.5 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है. इन्हीं मौसमी कारकों के कारण अगले सात दिनों तक बिहार के मौसम में बदलाव नहीं होगा. तापमान में वृद्धि होगी.

बीते रविवार को जारी मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सबसे अधिक तापमान बक्सर में 33.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी पटना में भी अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई. इसके साथ अधिकतम तापमान पटना का 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

सहरसा, मधेपुरा, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण और पूर्णिया में दिन का पारा गिरा. सबसे कम तापमान दरभंगा में 20.02 डिग्री रहा. दक्षिण बिहार और दक्षिण बिहार से सटे उत्तर बिहार के सभी जिलों में तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा. न्यूनतम तापमान सिर्फ बांका में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सबसे कम है. अन्य सभी जिलों में 14 से 16 डिग्री के करीब रहा. पटना में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा.

यह भी पढ़ें- 'पहले जंगलराज था और अब…', चुनाव से पहले नीतीश कुमार के करीबी रहे RCP सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget