एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बांका, अरवल समेत 9 जिलों के लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बीते 24 घंटे के दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया है.

Bihar Weather Report: धूप और लू को लेकर अभी लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है. बेवजह अगर घर से निकलते हैं तो सावधान हो जाएं. बिहार में अभी गर्मी से कोई निजात नहीं मिलने वाली है. अभी कुछ जिलों में कड़ी धूप तो कुछ जिलों में लू भी चलेगा. अभी इससे निजात नहीं मिलने वाला है बल्कि गर्मी और बढ़ेगी. अभी अप्रैल का महीना है. मई जून में हर साल पड़ने वाली भीषण गर्मी बाकी है. ऐसे में अभी से ही मौसम विभाग चेतावनी भी दे रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के अधिसंख्य जिलों में काफी तेज धूप और दक्षिण बिहार के कई जिलों में लू चलने की स्थिति है. विगत 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुष्क बना रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस सीतामढ़ी में दर्ज किया गया जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जीतन राम मांझी बड़ी की मांग- धार्मिक जुलूस पर लगा दी जाए रोक, इससे देश की एकता को खतरा

प्रदेश के अधिसंख्य भागों में लू जैसी स्थिति बनी है. बिहार की 19 जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. पटना में 41.6, गया में 41.6, भागलपुर में 41.5, वाल्मीकि नगर में 40 डिग्री, छपरा में 40.1, सुपौल में 40.1, भागलपुर के सबौर में 41, डेहरी में 42.8, मोतिहारी में 40.8, शेखपुरा में 42.8, पश्चिमी चंपारण के माधोपुर में 41.5, जमुई में 42.2, वैशाली में 40.9, औरंगाबाद में 42.1, खगड़िया में 41.8 डिग्री, नवादा में 42.5 में नालंदा के हरनौत में 41.5, सिवान के जीरादेई में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

प्रदेश के नौ जिलों में आज लू की स्थिति

प्रदेश के दक्षिणी भाग व उत्तर पश्चिमी भाग में शुष्क एवं गर्म पछुआ और उत्तर पछुआ का प्रभाव सतह से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है. इसके प्रभाव से प्रदेश का मौसम अगले दो दिनों तक गर्म एवं शुष्क बना रहेगा. प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिसंख्य जगहों पर लू की स्थिति बनी रहेगी. आज जिन जिलों में लू की स्थिति बनी रहेगी उनमें नौ शहरों का नाम है. औरंगाबाद, अरवल, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नवादा, बांका और जमुई में लू की स्थिति है.

इन सभी जिलों के नागरिकों को मौसम विभाग की ओर से धूप में अनावश्यक रूप से ना निकलने की सलाह दी गई है. कहा गया है कि लू से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें. अधिकतम तरल पदार्थ का सेवन करें. दिन के तापमान में अगले दो दिनों तक कोई खास परिवर्तन नहीं होगी.

यह भी पढ़ें- Bochahan By-Election: BJP से उठ गया है सवर्ण वोटरों का भरोसा! बोचहां में हार के बाद उठ रहे सवाल, विवेक ठाकुर ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget