एक्सप्लोरर

Bihar Violence: रामनवमी हिंसा को लेकर CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दो टूक- रहें पूरी अलर्ट

CM Nitish Meeting: सासाराम और नालंदा में रामनवमी जुलूस के दौरान माहौल खराब हो गया था. अभी भी इन दो जिलों में स्थिति तनावपूर्ण है. इसको लेकर सीएम नीतीश कुमार एक्शन में हैं.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने रविवार को बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी (Ram Navami) जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे. पूरी मुस्तैदी बनाए रखें. उपद्रवियों की पहचान कर उनपर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें. इसके साथ मुख्यमंत्री ने मृत व्यक्ति के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया.

मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने दी विस्तृत जानकारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी जुलूस के दौरान बिहारशरीफ में हुई घटना में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्ति की और घटना की पूरी जानकारी ली. इस मामले को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं पुलिस महानिदेशक आरएस भट्ठी ने बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं कर पाए. इस पर नजर रखें. विधि-व्यवस्था पूरी तरह से मेंटेन रखें.

कई अधिकारी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अविलंब वार्ता कर पूरी जानकारी लें. प्रेस वार्ता कर मीडिया को वस्तुस्थिति की जानकारी दें ताकि कोई अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हों. उन्होंने पटना प्रमंडल के आयुक्त, शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक, रोहतास तथा नालंदा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली. वहीं, इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: Bihar Violence: बिहार में हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget