एक्सप्लोरर

बिहार : तमाम अटकलों पर लगा विराम,विधान सभा के नए अध्यक्ष बने एनडीए के विजय सिन्हा, जाने विधानसभा अध्यक्ष को जीत पर किसने कैसे दी बधाई

विजय कुमार सिन्हा अब होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष . उन्होंने विरोधी दल के प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है.

पटना: 51 साल बाद हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार विधायक विजय सिन्हा की जीत हुई है. एनडीए से उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा अब होंगे बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष . उन्होंने विरोधी दल के प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी को हरा दिया है. विधानसभ के सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष के रूप में चुना है. सदन के 126 सदस्य विजय सिन्हा के पक्ष में रहे. इससे पहले ध्वनि मत में भी विजय सिन्हा की हीं जीत हुई. जिसके बाद अब मत विभाजन से अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया की गई. बताते चलें सदन में एआईएमआईएम अध्यक्ष अख़तरुल ईमान का बयान आया कि अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से हो.उनके इस बयान पर प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी ने उनकी सराहना भी की. और कहा कि इसका फ़ैसला सदन के माननीय लेंगे. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया की गई.

जीत के बाद नए विधान सभा अध्यक्ष ने कही ये बातें

तमाम राजनीतिक अड़चनों के बीच जीत हासिल करने वाले एनडीए प्रत्याशी सह बीजेपी विधायक और नए विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आभार जताते हुए कहा कि सभी का हृदय से आभार इस पावन पीठ तक पहुंचाने के लिये,इस सदन का तहे दिल से आभार.

मुख्यमंत्री ने कही ये बातें

विधान सभा अध्यक्ष पद पर एनडीए की जीत पर अध्यक्ष को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपको अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये बधाई देता हूं. अध्यक्ष की निष्पक्ष भूमिका होती है,सत्ता पक्ष और विपक्ष की बातों को सुन कर आपको सदन चलाना है.आपके पास इस सदन के सदस्य के रूप में अनुभव है, उम्मीद और भरोसा है की आप पूरे कार्यकाल में इस सदन का बेहतरीन ढंग से संचालित करेंगे.

उपमुख्यमंत्री ने कुछ यूं दी बधाई

बिहार की नई सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि बिहार लोकतंत्र का पहला राज्य है,हम उम्मीद करते हैं की जो सदन की परम्परा रही है उस अनुसार आपके संरक्षण में सदन अच्छे से चलेगा. सदन की नियमावली के अनुसार आप सदन चलायेंगे.

राजद नेता तेजस्वी यादव की बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नए अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा आपको अध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूं. सभी सदस्य और अधिकारीयों को बधाई की आप अध्यक्ष बने.सबका संरक्षण आपको करना है,जिम्मेदारी भरा पद है. सदन में सबको अपनी बात कहने का हक होता है. जनता के प्रश्नों का समाधान हमें मिलकर करना है.विपक्ष सत्ता पक्ष का हिस्सा होता है. आज देखा जा रहा है की लोकतंत्र की हत्या हो रही है,हमलोग ये चाहेंगे की आप लोकतंत्र को बचाएँ और सच का साथ दें. संविधान की रक्षा हो. हमलोगों के सामने चुनौती है इससे किसी को इन्कार नही है. मेरा भी संरक्षण आपको करना है. झूठ और असत्य का साथ हम नही दे सकते,चाहे जैसे जनादेश आया और चुनाव आयोग ने परिणाम दिया हम उसका सम्मान करेंगे. हम लोग कायदे में रहने वाले लोग है और उसका पालन करेंगे.

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

वीआईपी प्रमुख और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा नये अध्यक्ष का सम्मान और बधाई मगर जो लोग लोकतंत्र का सम्मान की बात करते हैं उन्हें समझना चाहिए की जो लोकतंत्र का सम्मान करेगा वो जेल से फ़ोन नही करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
पवन सिंह से विवाद के बीच छलका पत्नी ज्योति का दर्द, लिखी दिल छूने वाली बात
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
अक्षरा की सियासत में एंट्री? CM सम्राट से मिलीं, अनंत सिंह के यहां भी पहुंचीं
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget