एक्सप्लोरर

बेगूसराय: घूसखोर CO को निगरानी ने पकड़ा, डेटा ऑपरेटर और चालक भी हिरासत में लिए गए

Bihar News: बेगूसराय के डंडारी प्रखंड के सीओ ने म्यूटेशन के लिए तीन लाख रुपये मांगे थे. दो लाख में बात फाइनल हुई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने यह कार्रवाई की है.

बेगूसराय में निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार (09 सितंबर, 2025) को डंडारी प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की. घूस लेने के मामले में डंडारी के अंचलाधिकारी (सीओ) राजीव कुमार, डेटा ऑपरेटर कुंदन कुमार और सीओ के चालक को हिरासत में लिया गया. दो लाख रुपये घूस लेने के मामले में यह कार्रवाई की गई है. प्रखंड कार्यालय में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. 

बताया जाता है कि रिश्वत के पैसे को लेने के लिए कुंदन एक होटल में पहुंचा था. कुंदन के जाने के बाद सीओ का चालक भी वहां पहुंचा. यहां पैसे लेने के दौरान निगरानी की टीम ने इन दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद टीम की ओर से ही कहा कि ये पैसे वे लोग सीओ को जाकर दे दें. इसके बाद जब प्रखंड कार्यालय में सीओ को इन लोगों ने पैसा दिया तो अंचलाधिकारी इसे घर भिजवाने लगे. इतने में ही निगरानी की टीम ने पकड़ लिया. 

सीओ पर रिश्वत मांगने का था आरोप

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (पटना) के डीएसपी अरुणोदय पांडेय ने बताया कि डंडारी प्रखंड के विजय कुमार चौरसिया ने सीओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इस मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 76/25 मामला भी दर्ज किया गया था. इसी के तहत कार्रवाई हुई. डीएसपी ने कहा कि इन लोगों से टीम पूछताछ कर रही है. आगे की कार्रवाई के लिए इन्हें पटना मुख्यालय ले जाया जाएगा. बता दें कि खबर लिखे जाने तक तीनों से पूछताछ की जा रही थी, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि तीनों को टीम पटना लेकर जाएगी या फिर सिर्फ सीओ को लेकर जाएगी.

म्यूटेशन के नाम पर मांगे गए थे रुपये

पीड़ित विजय कुमार चौरसिया ने कहा कि वे तीन भाई हैं. तीनों का आपस में बंटवारा भी कोर्ट से हो गया था. 5-6 महीने से वे डंडारी सीओ के यहां म्यूटेशन करवाने के लिए दौर रहे थे. म्यूटेशन के लिए सीओ ने तीन लाख रुपये मांगे थे. काफी कहने के बाद दो लाख पर बात हुई. इसकी शिकायत उन्होंने निगरानी से की थी. करीब पांच एकड़ जमीन का म्यूटेशन किया जाना था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget